संपादक विक्रम सिंह
कुरुक्षेत्र पुलिस POLICE ने होटल में हुई मामूली कहासूनी पर गोली चलाने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-निर्देश में थाना शाहबाद की टीम ने होटल में हुई मामूली कहासूनी पर गोली चलाने के मामले में दूसरे आरोपी हिम्मत सिंह वासी वासी नैना धौंस जिला कैथल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 10 फरवरी 26 को महफूज वासी गोपी विहार शाहाबाद SHAHABAD ने पुलिस POLICE को दिए अपने बयान में बताया कि वह केसरी में स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। आजकल उसकी ड्यूटी रात की शिफ्ट में चल रही है। गत रात्रि करीब 8 बजे वह फैक्टरी में ड्यूटी पर था उसी दौरान उनके एक साथी अमन की तबियत ख़राब हो गई थी। वह अपने साथी मुन्ना और कुनाल के साथ अमन को लेकर शाहाबाद आये थे। दवाई लेने के बाद वह चारों एक होटल में कमरा ले कर सो गये। HOTEL होटल में उनके साथ वाले कमरे में दो लडकों ने तेज आवाज में गाने चला रखे थे। रात्रि करीब 12 बजे उसने उन लडकों से आवाज कम करने के लिए कहा तो वह उनसे बहस करने लगे। तभी उनमे से एक लड़का कमरे से असला लेकर बाहर आया और उसके पेट में गोली GOLI मार दी। उसे ईलाज के लिए पहले शाहबाद और बाद में LNJP HOSPITAL एलएनजेपी हस्पताल ले जाया गया, अब उसका ईलाज प्राइवेट हस्पताल HOSPITAL में चल रहा है। जिसके बयान पर थाना शाहाबाद में हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जाँच की गई थी। दिनांक 10 फरवरी 26 को थाना शाहाबाद के अंतर्गत हुडा चौंकी प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार की टीम ने मामले में आरोपी गुरदेव सिंह वासी नैना धौंस जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को माननीय अदालत COURT में पेश करके अदालत के आदेश से 1 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया असला बरामद किया गया था तथा आरोपी को माननीय अदालत के आदेश से कारागार JAIL भेज दिया था।
दिनांक 12 फरवरी 26 को थाना शाहाबाद के अंतर्गत हुडा चौंकी प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह, संजीव कुमार व संदीप कुमार की टीम ने होटल में हुई मामूली कहासूनी पर गोली चलाने के मामले के दूसरे आरोपी हिम्मत सिंह वासी वासी नैना धौंस जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया।













