संपादक विक्रम सिंह
NIT कुरूक्षेत्र में एक विद्यार्थी का संदिग्ध परिस्थितियों में होस्टल के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला शव,पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
कुरूक्षेत्र:- NIT कुरूक्षेत्र में एक विद्यार्थी का संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक छात्र की पहचान पवन कुमार पुत्र विजेंद्र के रूप में हुई है।जोकि मेवात का रहने वाला है। और कुरूक्षेत्र NIT में बीटेक इलेक्ट्रिकल्स के 5th सेमेस्टर में पढ़ता था। पवन का शव कुरुक्षेत्र NIT के हॉस्टल नंबर 8 ब्लॉक C के कमरा नंबर 452 से बरामद हुआ है। पवन का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।















