संपादक विक्रम सिंह
जिला पुलिस ने हथियार के बल पर एनआरआई का अपहरण, लूट व मारपीट मामले के एक और आरोपी को शामिल तफ्तीश किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने हथियार के बल पर एनआरआई का अपहरण, लूट व मारपीट मामले के आरोपी सुखदेव सिंह वासी कोटखेरा जिला अमृतसर पंजाब को माननीय अदालत के आदेश से मामले में शामिल तफ्तीश किया है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 फरवरी को सतविन्द्र सिंह वासी धीन जिला अम्बाला ने बताया कि वह इटली में खेतीबाड़ी का काम करता है तथा उसके पास वहां की नागरिकता है। इस कारण वह कभी-कभी अपने गांव धीन में आता-जाता रहता है। दिंनाक 24 फरवरी को वह इटली से अपने गांव धीन आ रहा था। उसने दिल्ली एयरपोर्ट से अपने गांव धीन के लिए कार बुक की थी। जब वह एनएच-44 धन्तोड़ी के पास आया तो उसके पीछे से आ रही कार ने उसकी कार का रास्ता रोका। जैसे ही उसकी कार रुकी तो 5/6 लडके आए और उसके कार चालक के साथ मारपीट की व उसको कार से नीचे उतारकर हथियार के बल पर अपनी कार में बैठा कर अम्बाला की तरफ चल दिए। इंडियन ऑयल डिपो अम्बाला कैंट के पास पहुंचकर उन लडको ने उसके साथ मारपीट की व उससे नगदी, मोबाईल व सारा सामान लूटकर उसे वहीं छोड़कर मौके से भाग गये। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद मे मामला दर्ज करके जांच की गई। दिनांक 2 मार्च 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने मामले के आरोपी हरदीप सिंह वासी रायपुर खुर्द जिला अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया था।
दिनांक 11 मार्च 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 के सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार की टीम ने एनआरआई का हथियार के बल पर अपहरण, लूट व मारपीट ममाले के आरोपी सुखदेव सिंह वासी कोटखेरा जिला अमृतसर पंजाब को माननीय अदालत के आदेश से मामले में शामिल तफ्तीश किया गया।















