संवाददाता अदिति पासी
कुरुक्षेत्र पुलिस ने असला सप्लाई करने के वांछित 5 हजार के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-निर्देश में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने अवैध असला सप्लाई करने के वांछित आरोपी रजत वासी उमरी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 अक्टूबर 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी मोहन लाल के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक रणधीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार,मुख्य सिपाही ललीत कुमार, दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही संदीप कुमार की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में सर्किट हाउस कुरुक्षेत्र के पास मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रमन वासी उमरी जिला कुरुक्षेत्र को नाजायज असला के शक के आधार पर काबू किया था। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 1 देशी कट्टे व 4 जिन्दा रौंद बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक लखन सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दिनांक 9 अप्रैल 26 को अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी मोहन लाल के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक लखन सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, नरेश कुमार,मुख्य सिपाही ललीत कुमार व दिनेश कुमार की टीम ने अवैध असला सप्लाई करने के वांछित 5 हजार के ईनामी आरोपी रजत वासी उमरी जिला कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्टशन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।













