इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार ।

0
9
HATHKADI
HATHKADI

संपादक विक्रम सिंह 

           कुरुक्षेत्र पुलिस ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपये की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र टीम ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी मामले के आरोपी सचिन माथुर वासी आनद नगर हैबोवाल लुधियाना व दानिश ठाकुर वासी न्यू सर्किट हॉउस लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में अर्पित गुप्ता वासी सैक्टर-4 कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसकी लाडवा में दुकान है। अप्रैल 25 में उसके पास व्हाटसप पर एक मैसेज आया। जब उसने उसके साथ चैट शुरू की तो मैसेज करने वाले ने अपना नाम दिव्या बताया और एक एप के माध्यम से ट्रेडिंग करने बारे बताया। उसने बताया कि अगर वह कुछ पैसे उनके कहे अनुसार इन्वेस्टमेंट करेगा तो उसको हर माह काफी अच्छी कमाई होगी। उसके बाद उसने आरोपी के कहने के अनुसार ट्रेडिंग खाता खोलकर 50 हजार रुपये इन्वेस्टमेंट कर दिए। कुछ समय बाद उसको सारे पैसे प्रॉफिट के साथ वापस मिल गये। इसके बाद उसने आरोपी द्वारा बताये गये तरीके से करीब 12 लाख 50 हजार रूपये इन्वेस्टमेंट कर दिए। जब उसने उन पैसो को निकलने की कोशिश की तो पैसे नही निकले जिससे उसे अपने साथ धोखाधड़ी का आभास हुआ। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज करके जांच की गई।

            दिनांक 17 मार्च 26 को मामले में कारवाई करते हुए थाना साइबर कुरुक्षेत्र प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक नसीब सिंह,अजैब सिंह, सिपाही विकाश व एसपीओ जगजीत सिंह की टीम ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी सचिन माथुर वासी आनद नगर हैबोवाल लुधियाना व दानिश ठाकुर वासी न्यू सर्किट हॉउस लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here