ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करीब 18 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने के 2 आरोपी गिरफ्तार ।

0
5
fraud
fraud

संवाददाता अदिति पासी 

सेवानिवृत्त फौजी के साथ साइबर ठगों ने की थी 18 लाख रूपये की धोखाधड़ी ।

           कुरुक्षेत्र पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 18 लाख रूपये की साइबर ठगी मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी मामले के आरोपी अब्दुल हमीद बेग व राहिल जहुर कादरी वासीयान हरदु वैल श्रीनगर जम्मू-कश्मीर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में अमरजीत सिंह वासी कामरेड कालोनी थानेसर जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह आर्मी से सेवानिवृत्त है। शिकायत में बताया कि माह जून/जुलाई 2025 में उसके पास फेसबुक पर आदिती नाम की आईडी से मैसेज आया। कुछ समय बाद उनकी बातचीत होने लगी और अदिति ने उसको ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में बताया कि अगर उनके कहे अनुसार इन्वेस्टमेंट करेंगें तो उसको हर माह काफी अच्छी कमाई होगी। उसके बाद उसने आरोपी के कहने के अनुसार ट्रेडिंग खाता खोलकर 10 हजार रुपये इन्वेस्टमेंट कर दिए जिसके फायदे में उसको 13 हजार रुपये प्राप्त हुए। इस प्रकार आरोपी ने फिर 20 हजार रुपये इन्वेस्टमेंट कर दिए जिसके फायदे में उसको 19 हजार रुपये प्राप्त हुए। इस तरह उसने आरोपी के कहे अनुसार 18 लाख रूपये लगा दिए। जब उसने उन पैसो को निकालने की कोशिश की तो पैसे नही निकले जिससे उसको अपने साथ धोखाधड़ी का आभास हुआ। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज करके जांच की गई।

            दिनांक 9 मार्च 26 को थाना साइबर कुरुक्षेत्र प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक चिरंजी लाल, अनिल कुमार, मुख्य सिपाही भूपेन्द्र सिंह, सिपाही विकास कुमार व एसपीओ सर्वजीत सिंह की टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी मामले के आरोपी अब्दुल हमीद बेग व राहिल जहुर कादरी वासीयान हरदु वैल श्री नगर जिला बडगाम जम्मू-कश्मीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

कमीशन के लालच में हमीद बेग ने दिया था अपना खाता : महेश कुमार      

जानकारी देते हुए साइबर थाना प्रभारी पीएसआई महेश कुमार ने बताया कि आरोपी अब्दुल हमीद बेग ने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता आरोपी राहिल जहुर कादरी को दिया था। आरोपी हमीद बेग को इसके बदले 32 हजार रूपये मिले थे। आरोपी राहिल जहुर कादरी ने इस खाते को साइबर ठगों को दे दिया था जिसके बदले उसे 14 हजार रुपये मिले थे। आरोपी अब्दुल हमीद बेग द्वारा दिए गये खाते में साइबर ठगी के 18 लाख रुपये जमा हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here