संपादक विक्रम सिंह
जिला पुलिस ने कार का पीछा करके तोड़फोड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में थाना सदर पेहवा पुलिस टीम ने कार का पीछा करके तोड़फोड़ करने के आरोप मे तरसेम वासी संधौला जिला कुरुक्षेत्र, सोमी राम वासी खरौंदी जिला कैथल , अमित व साहिल वासीयान रामगढ़ रोड पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि धर्म सिंह वासी संधौला जिला कुरुक्षेत्र ने थाना सदर पेहवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया उसके खिलाफ थाना में एक शिकायत दी हुई है। दिनांक 21 मार्च 26 को वह थाने से घर वापस जा रहा था तो एक पिंकअप गाडी ने उसकी कार का पीछा किया। वह अपनी कार को तेज चलाकर घर आ गया। जब वह घर पहुंचा तो उस पिकअप गाड़ी में से 3/4 लडको ने उसके घर व कार पर ईंटें बरसाई और काफी तोड़फोड़ की। जिसकी शिकायत पर थाना सदर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच की गई।
दिनांक 25 मार्च 26 को थाना सदर पेहवा प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार व लखविन्द्र सिंह की टीम ने कार का पीछा करके तोड़फोड करने के आरोप मे तरसेम वासी संधौला जिला कुरुक्षेत्र, सोमी राम वासी खरौंदी जिला कैथल, अमित व साहिल वासीयान रामगढ़ रोड पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया ।















