संपादक विक्रम सिंह
एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने आरोपी से 7 किलो 315 ग्राम डोडा/चूरापोस्त किया बरामद ।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी गुरबीर सिंह उर्फ़ डीसी वासी रामनगर बक्सी नया गांव पटियाला पंजाब को गिरफ्तार करके उसके कब्ज़ा से 7 किलो 315 ग्राम डोडा/चूरापोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 मार्च 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह, प्रवीन कुमार, मुख्य सिपाही आजाद सिंह, मनदीप सिंह, विक्रम सिंह,महिला सिपाही सरिता व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही प्रवीन कुमार की टीम कराह साहब बस स्टैंड के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि गुरबीर सिंह उर्फ़ डीसी वासी रामनगर बक्सी नया गांव पटियाला पंजाब डोडा/चुरापोस्त बेचने का काम करता है। आज भी गुरबीर सिंह मोटरसाईकिल नंबर पीबी-23डी-1640 पर गांव भागल की तरफ से पेहवा जायेगा। यदि कराह साहब से भागल रोड से पहुंचकर निगरानी करके आरोपी को काबू किया जाये तो आरोपी से भारी मात्रा में डोडा/चुरापोस्त बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने कराह साहब से भागल रोड के पास नाकाबंदी करके चैकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को मोटरसाईकिल नंबर पीबी-23डी-1640 आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने मोटरसाईकिल सवार लडके को शक के आधार पर रोककर उनका नामपता पूछने पर उसने अपना गुरबीर सिंह उर्फ़ डीसी वासी रामनगर बक्सी नया गांव पटियाला पंजाब बताया। पुलिस द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 7 किलो 315 ग्राम डोडा/चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पेहवा में नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।













