जेल में नशीली वस्तु मिलने के मामले में दो और आरोपियों पर मामला दर्ज ।

0
20
Jail
Jail

संपादक विक्रम सिंह 

कुरुक्षेत्र . जिला पुलिस ने जेल में नशीली वस्तु मिलने के मामले में 2 और आरोपियों पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में अपराध अन्वेषण शाखा-1 पुलिस टीम ने जेल में नशीली वस्तु मिलने के मामले में जेल में बंद आरोपी अंकित ढांडा वासी भैंसी माजरा जिला कुरुक्षेत्र व विशाल वासी गौन्दर जिला करनाल पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 29 दिसम्बर 25 को थाना शहर थानेसर पुलिस को दी शिकायत दी थी। अपनी अपनी शिकायत में उप जेल अधीक्षक ने बताया कि 29 दिसम्बर 25 को जिला जेल की सुरक्षा में तैनात बुर्ज नंबर 5 पर वार्डर सुनील कुमार ने सूचना दी कि किसी नामालूम व्यक्ति ने जेल के दीवार के ऊपर से जेल में कुछ पैकट फेंके है। मौके पर जांच से पता चला पैकेट के अंदर 4 बोतल में कुछ द्रव्य भरा हुआ है और कुछ पुडिया मिली हैं। सभी बरामद सामान को कब्जा में लेकर आगामी जांच के लिए थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को दी गई थी। दिनांक 21 जनवरी 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने मामले में जेल में बंद आरोपी सूरज कुमार उर्फ़ सुरी वासी लाडवा, सागर वासी थानेसर व दमन वासी खजुरी जिला यमुनानगर पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था।

दिनांक 28 जनवरी 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी पीएसआई जसबीर सिंह के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक सुदेश की टीम ने जेल में नशीली वस्तु मिलने के मामले में जेल में बंद आरोपी अंकित ढांडा वासी भैंसी माजरा जिला कुरुक्षेत्र व विशाल वासी गौन्दर जिला करनाल पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here