ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार ।

0
18
खेत में रखा ट्रांसफार्मर चोरी
खेत में रखा ट्रांसफार्मर चोरी

संवाददाता अदिति पासी 

ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार ।

          जिला पुलिस ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के तीन आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया है। थाना शाहबाद की टीम ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के आरोपी रोहित वासी धन्तौरी जिला कुरुक्षेत्र को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

          जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसडीओ बिजली विभाग शाहबाद कार्यालय से प्राप्त शिकायत के माध्यम से बताया गया कि नामपता नामालूम चोरों द्वारा 13/14 जनवरी 26 की रात्रि को थाना शाहबाद एरिया गांव यारा के किसान शरदा राम के खेत से ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर लिया था। जिस पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौका पर जाकर चोरी हुए ट्रांसफार्मरों के सामान का आंकलन किया। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच की गई।

             दिनांक 4 अप्रैल 26 को थाना शाहबाद  प्रभारी निरीक्षक जगदीश टामक के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक परमजीत सिंह, देवेन्द्र व पीएसआई हरविन्द्र की टीम ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के आरोपी रोहित वासी धन्तौरी जिला कुरुक्षेत्र को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here