नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा, अफीम रखने के 2 आरोपी गिरफ्तार, 450 ग्राम अफीम बरामद । 

0
18
नशीला पदार्थ
नशीला पदार्थ

संवाददाता अदिति पासी 

पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी भी किया गिरफ्तार

           जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप मे युवराज वासी ताहरपुर जिला बिजनौर व राज कुमार वासी करैली जिला बरेली यूपी को काबू करके उनके कब्ज़ा से 450 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी रामफल उर्फ़ काला वासी तलहेडी को भी गिरफ्तार कर लिया।

           जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 2 अप्रैल 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी पीएसआई जसबीर सिंह के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक सुखदेव सिंह, सहायक उप निरीक्षक गिरवर, मुख्य सिपाही अनिरुद्ध, सिपाही विकास व गाड़ी चालक ईश्वर सिंह की टीम कुरुक्षेत्र चौंक पेहवा पर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि युवराज वासी ताहरपुर जिला बिजनौर व राज कुमार वासी करैली जिला बरेली यूपी का रहने वाले हैं जो अफीम बेचने का काम करते हैं। आज भी दोनों कार नंबर यूपी-20सीके-5033 में बरेली यूपी से अफीम लेकर पेहवा एरिया में आये हुए हैं। दोनों कार में कैथल रोड पेहवा पर एक धर्मकांटे के पास खड़े हैं यदि तुरंत उनको काबू किया जाये तो आरोपियों से अफीम बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम कैथल रोड पेहवा पर पहुंची जो जहां पर कार नंबर यूपी-20सीके-5033 कड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा कार नंबर यूपी-20सीके-5033 में बैठे व्यक्तियों से नामपता पूछने पर उन्होंने अपना नाम युवराज वासी ताहरपुर जिला बिजनौर व राज कुमार वासी करैली जिला बरेली यूपी बताया। पुलिस द्वारा राजपत्रित अधिकारी के उन की तलाशी लेने पर उनके कब्ज़ा से 450 ग्राम अफीम बरामद हई। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर पेहवा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

       दिनांक 3 अप्रैल 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 के पीएसआई राहुल की टीम ने मामले में आगामी कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी रामफल उर्फ़ काला वासी तलहेडी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here