प्रदेशभर में अनुचित साधन प्रयोग के 17 मामले दर्ज, 01 पर्यवेक्षक रिलीव

0
10
Haryana_Board_of_School_Education_(logo)
Haryana_Board_of_School_Education_(logo)

संपादक विक्रम सिंह 

बिना हस्तक्षेप के शान्तिपूर्ण माहौल में संचालित हुई आज सीनियर सैकेण्डरी की परीक्षा
– प्रदेशभर में अनुचित साधन प्रयोग के 17 मामले दर्ज, 01 पर्यवेक्षक रिलीव
हरियाणा, 28 मार्च, 2026 :    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बताया कि आज संचालित हुई सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) की संगीत (सभी विकल्प) व व्यवसाय अध्ययन विषय की परीक्षा में प्रदेशभर में नकल के कुछ परीक्षा केन्द्रों पर 17 मामले दर्ज किए गए तथा रोहतक के परीक्षा केन्द्र सिंहपुरा खुर्द से 01 पर्यवेक्षक का परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया। प्रदेशभर में आज संचालित हुई परीक्षा में 1070 परीक्षा केन्द्रों पर 35707 परीक्षार्थी  प्रविष्ट हुए।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने स्वयं नारनौल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का छापेमारी की तथा परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नारनौल के परीक्षा केन्द्र आर्दश उच्च विद्यालय नारनौल-03 पर परीक्षार्थियों की तलाशी के दौरान अनुचित साधन प्रयोग के 02 केस दर्ज किए, शेष परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा नकल रहित, सुव्यवस्थित ढंग़ से चल रही थी। उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड उपाध्यक्ष के उडऩदस्ते द्वारा जिला चरखी दादरी एवं बोर्ड सचिव के उडऩदस्ते द्वारा जिला जीन्द के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा नकल रहित, सुव्यवस्थित ढंग़ से चल रही थी।
उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष विशेष आर.ए.एफ. उडऩदस्ता द्वारा जिला भिवानी व रोहतक के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। उडऩदस्ते द्वारा रोहतक के परीक्षा रा.व.मा.वि. सिंहपुरा खुर्द पर नियुक्त पर्यवेक्षक श्रीमती शीला छिल्लर, प्रवक्ता अंग्रेजी, रा.व.मा.वि. पाकस्मा को परीक्षा ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने पर कार्यभार मुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त उडऩदस्ते द्वारा परीक्षा केन्द्र आर्दश गुरूकुल व.मा.वि. सिंहपुरा सुन्दरपुर (रोहतक) पर संगीत विषय के 11 परीक्षार्थियों व व्यवसाय अध्ययन विषय 02 परीक्षार्थियों के पास अनुचित साधन प्रयोग की सामग्री पाए जाने पर कुल 13 नकल के केस दर्ज किए गए।
उन्होंने आगे बताया कि उप-मण्डल प्रश्र पत्र उडऩदस्ता हथीन (पलवल) द्वारा निरीक्षण के दौरान नकल के 02 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को संचालित होने वाली सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पंजाबी एवं संस्कृत साहित्य वेद सिद्धान्त(आर्ष पद्धति गुरूकुल/परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ)इत्यादि विषयों की परीक्षा में प्रदेशभर में 432 परीक्षा केन्द्रों पर में 15,582 परीक्षार्थी प्रविष्ट होगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here