बन्दुक की नोक पर अपहरण व लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ।

0
15
HATHKADI
HATHKADI

संपादक विक्रम सिंह 

           जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल के मार्ग दर्शन मे बंदूक की नोक पर अपहरण व लूट की वारदात को सुलझाते हुए मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने बंदूक की नोक पर अपहरण व लूट की वारदात को सुलझाते हुए मामले के आरोपी नितिन उर्फ़ लंबू वासी कश्यप कालोनी पानीपत व संदीप सिंह उर्फ़ सोनू वासी सच्चा सौदा रोड मलोट जिला मुक्तसर पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

       जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 सितम्बर 2025 थाना शहर पेहवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में मनीष मित्तल वासी पेहवा ने बताया कि उसकी कन्फैक्शनरी की दुकान है । दिंनाक 5 सितम्बर 25 को समय करीब रात के 11.45 बजे वह दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से घर के तरह जा रहा था। जब वह नन्द कालोनी पेहवा के पास पहुंचा तो वह पर एक कार ने उसका रास्ता रोक लिया। कार से 3/4 लडके निकले और उसके साथ मारपीट करके उसके सिर पर पिस्टल रख दी और उसको अपने साथ कार में बैठा लिया। और उसकी मोटरसाइकिल को उनमे से कमल नाम का लड़का लेकर चल दिया। उसके बाद उन लडकों ने उसको डरा धमकाकर घर पर फ़ोन करने को कहा और जितने भी पैसे हो मांगने को बोला। कुछ देर बाद उन लडकों ने कार को एक पेट्रोल पंप पर रोका और उसके फ़ोन से 2500 का तेल डलवाया और 2500 रुपये नगद ले लिए। फिर वह लडके उसको लेकर गोंदर स्थित सीएससी सेंटर पहुंचे जहां पर उसके अगूंठा लगवाकर पैसे निकलवाने की कोशिश की। जब पैसे नही निकले तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और घर से पैसे मंगवाने को कहा। उसने अपने भाई को पैसे लाने को कहा उसका भाई 20 हजार रुपये लेकर आया और उन्होंने उससे पैसे लेकर उसका फ़ोन लिया और सिम निकालकर अपने पास रख ली। उसको किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसकी मोटरसाइकिल के पास छोड़ दिया। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच की गई थी। दिनांक 20 जनवरी 26 को एसटीएफ पंचकुला की टीम ने मामले में राजेन्द्र उर्फ़ जिन्दा वासी गोंदर जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया था । बाद में मामले की जाँच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई ।

        दिनांक 31 जनवरी 2026 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहनलाल के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार, उप निरीक्षक राजेन्द्र, सहायक उप निरीक्षक गुरबक्श, कर्मबीर, हवलदार प्रवीन व सिपाही अमित कुमार की टीम ने बंदूक की नोक पर अपहरण व लूट की वारदात को सुलझाते हुए मामले के आरोपी नितिन उर्फ़ लंबू वासी कश्यप कालोनी पानीपत व संदीप सिंह उर्फ़ सोनू वासी सच्चा सौदा रोड मलोट जिला मुक्तसर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेश से 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here