मामूली कहासूनी पर गोली चलाने वाले PSO आरोपी को किया गिरफ्तार ।

0
40
Jail
Jail

संपादक विक्रम सिंह 

         कुरुक्षेत्र पुलिस KURUKSHETRA POLICE ने मामूली कहासूनी पर गोली चलाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-निर्देश में थाना शाहबाद की टीम ने मामूली कहासूनी पर गोली चलाने के आरोपी गुरदेव सिंह वासी नैना धौंस जिला कैथल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

             जानकारी देते हुए पुलिस POLICE प्रवक्ता ने बताया कि 10 फरवरी 26 को महफूज वासी गोपी विहार शाहाबाद ने पुलिस POLICE को दिए अपने बयान में बताया कि वह केसरी में स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। आजकल उसकी ड्यूटी रात की शिफ्ट में चल रही है। गत रात्रि करीब 8 बजे वह फैक्टरी में ड्यूटी पर था उसी दौरान उनके एक साथी अमन की तबियत ख़राब हो गई थी। वह अपने साथी मुन्ना और कुनाल के साथ अमन को लेकर SHAHABAD शाहाबाद आये थे। दवाई लेने के बाद वह चारों एक होटल में कमरा ले कर सो गये। होटल में उनके साथ वाले कमरे में दो लडकों ने तेज आवाज में गाने चला रखे थे। रात्रि करीब 12 बजे उसने उन लडकों से आवाज कम करने के लिए कहा तो वह उनसे बहस करने लगे। तभी उनमे से एक लड़का कमरे से असला लेकर बाहर आया और उसके पेट में गोली मार दी। उसे ईलाज के लिए पहले शाहबाद और बाद में LNJP HOSPITAL एलएनजेपी हस्पताल ले जाया गया, अब उसका ईलाज प्राइवेट हस्पताल में चल रहा है। जिसके बयान पर थाना शाहाबाद में हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जाँच की गई।

          दिनांक 10 फरवरी 26 को थाना शाहाबाद के अंतर्गत हुडा चौंकी प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह, संजीव कुमार व संदीप कुमार की टीम ने मामूली कहासूनी पर गोली चलाने के आरोपी गुरदेव सिंह वासी नैना धौंस जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 1 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here