मुख्यमंत्री आगमन को लेकर शहर व रुट पर लागू रहेगी धारा 163 : विश्राम कुमार मीणा

0
26
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER
सम्पादक विक्रम सिंह
कुरुक्षेत्र, 7 फरवरी।
 उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 8 फरवरी को केडीबी मेला ग्राउंड कुरुक्षेत्र में आयोजित 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी के समापन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आगमन को लेकर शहर व रुट पर बीएनएसएस 2023 की धारा 163 लागू की जाती है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टिï से वीआईपी मार्ग तथा उसके आसपास 75 मीटर के दायरे तक सडक़ के दोनों तरफ कोई भी वाहन खड़ा न करे। कार्यक्रम स्थल के दो किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र में लाठी डंडे, तलवार, गंडासी, अग्नेय सशस्त्र व किसी भी प्रकार के घातक हथियार लेकर चलने, खुला पेट्रोल, डीजल की बोतल, केन पर प्रतिबंध तथा आस पास के क्षेत्र में ड्रोन उडाने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आदेशों की अवहेलना करता पाया जाता है कि बीएन एस 2023 की धारा 223 के तहत दंड का भागी होगा और कानूनी प्रावधान लागू किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here