मोटरसाईकिल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा 2 मोटरसाईकिल बरामद ।

0
10
बाइक चोर
बाइक चोर

संपादक विक्रम सिंह 

आरोपी ने वर्ष 2024 में पेहवा तथा ज्योतिसर एरिया में चोरी वारदात की थी ।  

कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में अभिषेक उर्फ़ ढिडा वासी बीबीपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके चोरीशुदा 2 मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 मार्च 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में हरजीत सिंह वासी धुराला ने बताया कि 11 मार्च 2026 की शाम को उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खडी थी। वह मोटरसाइकिल कड़ी करके घर के अन्दर चला गया। थोड़ी देर बाद उसने देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नही मिली जिसको कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना झांसा में मामला दर्ज करके जांच की गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई।

            दिनांक 16 मार्च 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी पीएसआई जसबीर सिंह के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक रणदीप सिंह, सिपाही संदीप कुमार व सिपाही अशोक कुमार की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी अभिषेक उर्फ़ ढिडा वासी बीबीपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से इस मामले के अलावा अन्य मामले में चोरीशुदा 2 मोटरसाईकिल बरामद की गई। पीएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी वर्ष 2024 में पेहवा तथा जयोतिसर एरिया में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी ने दोनों मोटरसाईकिल एरिया से ही चोरी की थी। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here