संपादक विक्रम सिंह
आरोपी ने राजकीय स्कूल ठसका मीरा जी में भी चोरी के वारदात की थी।
जिला कुरुक्षेत्र पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में थाना ईस्माइलाबाद की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में सोमनाथ उर्फ़ विजय वासी ईस्माइलाबाद को गिरफ्तार करके चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 जनवरी 26 को थाना ईस्माइलाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में रेशम वासी अजरावर जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह ठसका रोड स्थित डीजे की दुकान पर काम करता है। दिंनाक 26 जनवरी 26 को वह अपनी मोटरसाईकिल से काम पर आया था। उसने अपनी मोटरसाईकिल दुकान के सामने खड़ी की थी। शाम को जब वह काम खत्म करके वापस घर जाने लगा तो उसको उसकी मोटरसाईकिल वहां नही मिली। जिसको कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना ईस्माइलाबाद में मामला दर्ज करके जांच की गई।
दिनांक 18 मार्च 2026 को थाना ईस्माइलाबाद प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुमार के मार्ग-निर्देश में उप निरीक्षक राजपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार व सिपाही मनीष कुमार की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी सोमनाथ उर्फ़ विजय वासी ठसका रोड डेरा ईस्माइलाबाद को गिरफ्तार कर लिया। थाना ईस्माइलाबाद प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुमार ने बताया कि आरोपी सोमनाथ उर्फ़ विजय ने ठसका मीरा जी स्थित राजकीय स्कूल में भी एक चोरी के वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी से दोनों वारदातों से चोरीशुदा मोटरसाईकिल व गैस सिलेंडर बरामद किया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।














