विकास कार्यो पर थानेसर ब्लॉक में 56 लाख व पिपली ब्लॉक में खर्च किया जाएगा करीब 1 करोड़ का बजट—पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा

0
58
SUBHASH SUDHA
SUBHASH SUDHA

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर आमजन को दी 1.5 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र जिला का किया जा रहा है चहुंमुखी विकास
विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए की पूजा-अर्चना व अरदास
पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के 56वें जन्मदिन पर काटे 56 केक
कुरुक्षेत्र 25 जनवरी हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र जिला के सभी हल्कों में विकास कार्यों को तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में थानेसर व पिपली ब्लॉक के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।  अहम पहलू यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन के अवसर पर थानेसर व पिपली ब्लॉक के लोगों को करीब 1.5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी गई है। इन विकास कार्यों के तहत थानेसर ब्लॉक में 56 लाख और पिपली ब्लॉक में 1 करोड़ 5 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। इसके साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रमों, हवन-यज्ञ, रक्त शिविर आदि का आयोजन करके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन को मनाया गया।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए हवन-यज्ञ आयोजित किए गए। इसके साथ-साथ पूजा-अर्चना और अरदास भी की गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में 56 केक काटकर और कार्यकर्ताओं में मिठाई का वितरण भी किया गया। सभी ने नाच-गाकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन को मनाया गया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न कार्यों का भी शिलान्यास किया गया, जिनमें पिपली ब्लॉक में गांव प्रतापगढ में सैनी धर्मशाला से लेकर ड्रेन तक आरसीसी पाईप लाईन का निर्माण, गांव प्रतापगढ में जयसिंह से ऋषिपाल के घर तक गली का निर्माण, गांव प्रतापगढ में बन्ता सिंह के घर से बलबीर के घर तक गली का निर्माण, गांव प्रतापगढ में मेन फिरनी से मामचंद के घर तक गली का निर्माण, गांव प्रतापगढ में अमरनाथ के घर से रामेश्वर के घर तक गली का निर्माण, गांव पलवल में मेन रोड़ से जीता राम के घर तक गली के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार गांव पलवल में सुनीता पत्नी रणबीर सिंह के घर तक गली का निर्माण, गांव पलवल में राजकुमार शेर सिंह के घर तक गली व नाली का निर्माण, गांव पलवल के स्कूल में लाईब्रेरी का निर्माण गांव हरियापुर में मोहन के घर से श्रवण के घर तक गली का निर्माण, गांव अमरगढ मझाड़ा में पीडब्ल्यू ड़ी पोन्ड़ से राजबीर सुरता सिंह के घर तक गली का निर्माण, गांव अमरगढ मझाड़ा में शांह पुत्र जगीर के घर तक गली का निर्माण, गांव अमरगढ मझाड़ा में एस.सी. चौपाल के शैड़ निर्माण, गांव खेड़ी मारकंड़ा में प्रेम के घर से राजकुमार के घर तक गली का निर्माण, गांव खेड़ी मारकंड़ा कृष्ण तलवार के घर से नरेन्द्र मंडार के घर तक गली का निर्माण, गांव कसेरला में मेन गली से प्रेम के घर तक गली का निर्माण, गांव कसेरला में मैन गली से कर्म सिंह के घर तक गली का निर्माण, गांव रतनडेरा में कश्यप चौपाल की चारदिवारी का निर्माण, गांव सिरसला में एससी चौपाल के शैड का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इन विकास कार्यों पर 1 करोड़ 5 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।
पूर्व मंत्री ने कहा कि थानेसर ब्लॉक के विकास कार्यों में गांव मिर्जापुर में शिव रतन राम सेवक व खडक सिंह के घर से कर्ण सिंह फौजी के घर तक आर0सी0सी0 पाईप लाईन का निर्माण कार्य, गांव सलारपुर में ब्रहमानंद धर्मशाला में हॉल का निर्माण, गांव अमीन में रोड धर्मशाला में फर्श में पत्थर लगवाने का निर्माण, गांव बगथला में रविदास धर्मशाला में ब्लॉक, टाईल व स्वागत द्वार का निर्माण, गांव हसाला में हॉल में फर्श का निर्माण कार्य, गांव अजरानी में रविदास धर्मशाला के शैड़ का निर्माण कार्य, गांव बहादुरपुरा में गली के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इन विकास कार्यो पर 56 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से थानेसर हल्के का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। इस शहर के हर वार्ड और कस्बे में विकास कार्य किए जा रहे है। इस हल्के के विकास कार्यो पर बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरमैन डीपी चौधरी, भाजपा नेता साहिल सुधा, धर्मवीर डागर, रविंद्र सांगवान, देवी दयाल शर्मा, रमेश सैनी, परमजीत कश्यप, सुरेश सैनी कुक्कू सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here