संबंधित अधिकारी सभी मतदान केंद्रों का करें निरीक्षण:विश्राम कुमार मीणा

0
4
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER

संपादक विक्रम सिंह
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त ने ली अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, मतदाता सूचियों से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 01744-1950 पर करें संपर्क
कुरुक्षेत्र, 10 मार्च 
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा द्वारा 1 जनवरी 2026 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर फोटो युक्त मतदाता सूचियों का विशेष गहन पूनरीक्षण तथा मतदाता सत्यापन कार्यक्रम और मतदान केंद्रों का पूर्नगठन निकट भविष्य में करवाने का निर्णय लिया गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में 1 जनवरी 2026 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर फोटो युक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में आयोजित बैठक में अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पूनरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ अपने मतदान क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। इस पूनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य है कि फोटो युक्त मतदाता सूचियों को साफ-सुथरा व त्रुटिरहित बनाना है तथा नए पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने है और अपात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने है।
उपायुक्त ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को फोटो युक्त ड्राफ्ट मतदाता सूचियों का एक सेट उपलब्ध करवाना है। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि फोटो युक्त ड्राफ्ट मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर ले और अगर कोई त्रुटि है तो वह चुनाव तहसीलदार के नोटिस में लाए। उन्होंने यह भी कहा कि बूथ लेवल पर बीएलए-1 और 2 लगाकर उनकी सूची चुनाव कार्यालय में समय रहते दे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि जिला में सभी 810 मतदान केंद्रों से संबंधित विद्यालयों का अवलोकन कर लें। अगर मतदान केंद्र के नाम में त्रुटि है या नाम में परिवर्तन है, तो उसकी सूचना भी चुनाव कार्यालय में दे।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए टोल फ्री नंबर 01744-1950 पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर एसडीएम पिहोवा अनिल दून, नगराधीश आशीष कुमार, चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here