संवाददाता अदिति पासी
20 मार्च 26 को नरवाना ब्रांच नहर डल्ला माजरा मे मिली थी व्यक्ति की नाश
कुरुक्षेत्र पुलिस ने नरवाना ब्रांच नहर डल्ला माजरा में मिली लाश के हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कुरुक्षेत्र पुलिस ने डल्ला माजरा नहर में मिली लाश के हत्या मामले को सुलझाते हुए हत्या करने के आरोपी राजेन्द्र कुमार व राकेश कुमार वासीयान गोलू माजरा थाना लालडू जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि 20 मार्च 26 को पुलिस को सूचना मिली थी कि नरवाना ब्रांच नहर डल्ला माजरा मे एक व्यक्ति की नाश तैर रही है जिसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची। गोताखोर प्रगट सिहं की सहायता से नाश को बाहर निकाला गया। पुलिस की सीन आफ क्राईम टीम व एफएसएल के द्बारा जांच की गई। गोताखोर प्रगट सिहं वासी दबखेङी की शिकायत पर थाना इस्माईलाबाद में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। लाश का पोस्ट मार्टम करवाया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए जांच के लिए अपराध अन्वेषण शाखा-2 व थाना इस्माईलाबाद की टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने अलग अलग एंगल से मामले की जांच की। जांच के दौरान लगातार तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर सुराग जुटाए गए जिससे जांच को निर्णायक दिशा मिली। मृतक की पहचान गुरमुख सिंह वासी गोलू माजरा थाना लालडू जिला मोहाली पंजाब के रूप में हुई थी।
दिनांक 8 अप्रैल 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के मार्ग-निर्देश में उप निरीक्षक प्रेम चंद, पीएसआई प्रमोद कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, राम कुमार की टीम ने गहन जांच के बाद हत्या का सफलतापूर्वक खुलासा किया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी राजेन्द्र कुमार व राकेश कुमार वासीयान गोलू माजरा थाना लालडू जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
मृतक की दिमागी हालत ठीक न होने के कारण परिवार था परेशान
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गुरमुख सिंह पढाई करते समय 7वीं कक्षा में फैल हो गया था। जिस कारण वह दिमागी तौर पर पागल हो गया था। करीब 17/18 साल से गुरमुख सिंह का कई हस्पतालो में व कई अन्य जगहो पर काफी ईलाज करवाया गया परन्तु ठीक नहीं हुआ। पागल होने के कारण गुरमुख सिंह परिवार के सभी सदस्यों व बच्चों को मारने पीटने लग गया था और यह डर था की गुरमुख सिंह दिमांगी तौर से पागल होने के कारण किसी घटना को अन्जाम न दे दे। जिस कारण परिवार के सभी सदस्य गुरमुख सिंह से बहुत तंग व परेशान थे।
आरोपी भाइयों ने रस्सी से हाथ-पैर बांधकर जिन्दा फैंक दिया था नहर में
आरोपियों ने बताया कि दिनांक 12 मार्च 2026 को दोनो भाईयो ने मिलकर अपने भाई गुरमुख सिंह की हत्या करने के लिये सलाह बना ली। दोनो भाई गुरमुख सिंह को अपनी मोटरसाईकिल नम्बर पीबी-65-जेए-8052 पर बीच में बैठाकर दवाई दिलवाने के बहाने अपने गांव से लेकर आ गये थे। रास्ते में आते समय एक दुकान से प्लास्टिक की रस्सी खरीद ली थी और उसके बाद ईस्माईलाबाद जिला कुरुक्षेत्र के एरिया में जा रही दो नहरो में से एक नहर के अन्दर अपने भाई गुरमुख सिंह के दोनो हाथ व पैर रस्सी से बाँधकर उसको जिवित अवस्था में नहर के पानी में मरने के लिये फैंक दिया था।













