हरियाणा के श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से करवाए जाएंगे तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शन:विश्राम कुमार मीणा

0
5
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER

संपादक विक्रम सिंह
कुरुक्षेत्र, 20 मार्च।
   उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अब ट्रेन के माध्यम से विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा सरकार और आई.आर.सी.टी.सी. (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) के बीच  समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों की निशुल्क यात्रा करवाने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की  है। इसके तहत अब तक अलग-अलग जिलों से हरियाणा परिवहन विभाग की वोल्वो बसों के माध्यम से हजारों पात्र बुजुर्गों को अयोध्या सहित विभिन्न तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शन करवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन के माध्यम से भी तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने की योजना बनाई गई है। इसी के अंतर्गत हरियाणा सरकार और आईआरसीटीसी के बीच समझौता ज्ञापन साइन किया गया है। उन्होंने कहा कि 26 मार्च को अयोध्या के लिए ट्रेन अंबाला छावनी से रवाना होगी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। इस तीर्थ यात्रा के लिए श्रद्धालु 22 मार्च को सायं 5 बजे तक सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र स्टेशन पर भी रूकेगी।
खाने-पीने व ठहरने की भी निशुल्क व्यवस्था
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि एक ट्रेन में 11 कोच होंगे। इनमें से 10 कोच  श्रद्धालुओं के लिए तथा एक कोच सर्विंग स्टाफ के लिए रहेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था, नजदीकी रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थल तक पहुंचाने के लिए बसों आदि का प्रबंध तथा ठहरने की व्यवस्था भी हरियाणा सरकार द्वारा निशुल्क की जाएगी।
क्या है तीर्थ यात्रा योजना
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत, 60 वर्ष से अधिक आयु के हरियाणा के वरिष्ठ नागरिकों , जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम है, को नि:शुल्क पवित्र स्थलों की यात्रा करवाई जाती है। योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र व्यक्ति तीर्थ यात्रा के लिए आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here