हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कुरुक्षेत्र यूनिट ने 2 किलो 660 ग्राम अफीम बरामदगी मामले मे छठे नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।

0
23
नशीला पदार्थ
नशीला पदार्थ

संवाददाता अदिति पासी

कुरुक्षेत्र07 फरवरी 2026: हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की कुरुक्षेत्र यूनिट ने किलो 660 ग्राम अफीम तस्करी के मामले मे कार्यवाही करते हुए मामले मे छठे आरोपी नशा तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। यूनिट प्रभारी निरीक्षक मांगे राम ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा IPS के दिशानिर्देशानुसार और उप पुलिस अधीक्षक श्री जगबीर सिंह के मार्गदर्शन में एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में यूनिट की एक टीम ने जयपाल उर्फ हैप्पी पुत्र अंग्रेज सिंह वासी गांव मिर्जापुर जिला अंबाला को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 07.08.2025 को थाना ईस्माईलाबाद जिला कुरूक्षेत्र मे दर्ज किलो 660 ग्राम अफीम की तस्करी के मुकदमा नं 164 मे नशीले पदार्थ अफीम के साथ दो आरोपियों जसविन्द्र सिंह उर्फ सम्मी निवासी डल्ला माजराजिला कुरुक्षेत्र तथा शिवगण उर्फ बल्ली निवासी ठरवाजिला अंबाला को गांव बसंतपुरठोल-शाहबाद रोड के पास नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया गया था। मामले मे आगे कार्यवाही करते हुए पुलिस ने राजीव उर्फ राजु राजीव उर्फ राजु गांव ठरवा जिला अंबाला व सतविन्द्र सिंह उर्फ सत्ता गांव तलाकोर जिला यमुनानगर और अकुंश पुत्र सलिन्द्र वासी गांव डल्ला माजरा थाना ई.बाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले मे अब तक कुल 6 आरोपियों को काबू किया जा चुका है। आरोपी जयपाल उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है।  

निरीक्षक मांगेराम ने आगे कहा कि हरियाणा एनसीबी समाज से इस बुराई को जड़ से मिटाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिस प्रकार अब इस मुकदमा में गांजा सप्लाई की चैन को तोड़ा है आगे भी करवाई जारी रहेगी।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी जानकारी को बेझिझक साझा करें। सूचना देने के लिए NCB नेशनल हेल्पलाइन 1933ऑनलाइन पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 का उपयोग किया जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here