निजी स्कूलों के बसों में कार्यरत चालक परिचालकों को रेडक्रॉस देगा सीपीआर और फर्स्ट एड ट्रेनिंग:विश्राम कुमार मीणा

0
127
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER

संवाददाता अदिति पासी
पहले चरण में 50 से अधिक स्कूलों को किया जाएगा कवर
कुरुक्षेत्र, 14 फरवरी
। DC उपायुक्त एवं रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि निजी स्कूलों में कार्यरत बड़ी बसों में कार्यरत चालक परिचालकों के पास सीपीआर और फर्स्ट एड ट्रेनिंग प्रमाण पत्र नहीं है। उन्हे ट्रांसपोर्ट कमिश्नर हरियाणा के निर्देशानुसार रेडक्रॉस समिति द्वारा फस्र्ट एड एवं होम नर्सिंग की ट्रेनिंग के साथ साथ सीपीआर ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसी प्रकार से स्कूलों में कार्यरत गार्डन, हेल्पर, के लिए भी फस्र्ट एड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग और सीपीआर की ट्रेनिंग होना जरूरी है। इस ट्रेनिंग उपरांत RTO आरटीओ विभाग से कंडक्टर लाइसेंस बनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं रेडक्रॉस समिति के साझा प्रयास से आरटीए विभाग व शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले के सभी निजी स्कूलों SCHOOL में कार्यरत बसों BUS में चालक परिचालक हेल्पर और गार्ड को सेंट जॉन एम्बुलेंस इंडियन रेडक्रॉस समिति द्वारा कंडक्टर लाइसेंस के लिए फस्र्ट एड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग जो बस में कार्यरत परिचालक और चालक के लिए होगी। वहीं दूसरी ओर हेल्पर और गार्ड के लिए सीपीआर की ट्रेनिंग करवाई जाएगी। इससे किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।
KURUKSHETRA DC उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि शिक्षा विभाग और RTA आरटीए विभाग के साथ मिलकर रेडक्रॉस सोसायटी से सभी निजी स्कूलों में पत्र लिखा गया है और अनुरोध किया गया है कि ट्रांसपोर्ट विभाग के निर्देशानुसार वह अपने स्कूल की बसों में कार्यरत चालक, परिचालकों को फस्र्ट एड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग दिलवाकर कंडक्टर लाइसेंस बनवाने और सीपीआर की ट्रेनिंग दिलवाकर उनका भी प्रमाण पत्र प्राप्त करें। प्रशासन के द्वारा नियुक्त की टीम द्वारा जब पेपर दिखाने की बात की जाए तब चालक व परिचालक द्वारा फस्र्ट एड और सीपीआर का प्रमाण पत्र एवं कंडक्टर लाइसेंस दिखाने में आसानी हो ।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि निजी स्कूलों की सुविधा के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा कर स्कूल में ही स्कूल की सुविधा अनुसार फस्र्ट एड होम नर्सिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग और सीपीआर की ट्रेनिंग करवाई जाएगी। एक बैच में 30 लोगों का बनाया जाता है, जिनका पंजीकरण ऑनलाइन किया जाता है। ऑनलाइन करवाने के बाद रेडक्रॉस समिति के अधिकारी और फस्र्ट एड लेक्चर द्वारा स्कूल स्तर पर ही जाकर यह ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे कि उन्हें रेडक्रॉस समिति ना आना पड़े। कुरुक्षेत्र पहला जिला होगा जहां रेडक्रॉस ट्रेनिंग की सुविधा स्कूल में जाकर देगा।
उन्होंने कहा कि पहले ट्रेनिंग के लिए रेडक्रॉस आना पड़ता था, स्कूल कार्य में बाधा ना आए, इसके लिए स्कूल के स्तर पर यह सुविधा प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है। जिसमें 5 सदस्यों की समिति जिसमें डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग ऑफिसर एवं फस्र्ट एड प्रवक्ता शामिल है जो यह ट्रेनिंग देंगे। उन्होंने बताया कि जो टीम बनाई गई है वो व्यक्तिगत रूप से स्कूलों में जाकर पत्र देकर ऑनलाइन पंजीकरण के बारे में बता रहे हैं। इसके साथ ही इस कार्य में आरटीए विभाग और शिक्षा विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है, जिससे कि स्कूलों में यह ट्रेनिंग हो सुनिश्चित की जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि आधुनिक समय में जरूरी हो जाता है कि हम स्कूल में पढऩे वाले विद्यार्थियों के जीवन की सुरक्षा के लिए थोड़ा समय निकालकर फस्र्ट एड होम नर्सिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग करें और  वैध लाइसेंस भी बनाए, जिससे कि वह काम आ सके। पहले चरण में 50 से अधिक स्कूलों को कवर किया जाएगा। दूसरे चरण में अन्य स्कूलों में भी इस प्रक्रिया को जारी रखा जाएगा। ट्रेनिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इसके लिए भारतीय रेडक्रॉस समिति नई दिल्ली और चंडीगढ़ द्वारा बनाए गए पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। कुछ स्कूलों ने पहल करते हुए अपने स्कूल से सूची रेडक्रॉस समिति को उपलब्ध करवाई गई है।
उपायुक्त ने सभी निजी स्कूलों से अनुरोध किया कि वह सुरक्षित वाहन पॉलिसी के अंतर्गत सुनिश्चित करें कि सभी चालक परिचालकों के पास फस्र्ट एड होम नर्सिंग का प्रमाण पत्र हो और वहां कार्यरत हेल्पर और गार्ड के पास भी फस्र्ट एड एवं सीपीआर की जानकारी हो और सर्टिफिकेट हो जो जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर के मोबाइल 8471856900 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here