संवाददाता अदिति पासवान
कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एन्टी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी परविन्द्र सिंह वासी किशनगढ रोड शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र व साहब सिंह उर्फ़ साबा वासी मामू माजरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफतार करके उनके कब्ज़ा से करीब 2.5 लाख रूपये कीमत का नशीला पदार्थ 502 ग्राम अफीम व 522 ग्राम चूरापोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को एन्टी नारकोटिक्स सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक मनदीप सिंह, मुख्य सिपाही विक्रम सिंह, नसीब सिंह, सिपाही सचिन कुमार व एसपीओ संजय कुमार की टीम न एन्टी नारकोटिक्स सैल में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि परविन्द्र सिंह वासी किशनगढ रोड शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र अफीम व चूरापोस्त बेचने का काम करता है। जिसके खिलाफ पहले भी नशीला पदार्थ बेचने के कई मुकदमे दर्ज हैं तथा माननीय कोर्ट से सजा है और जो जमानत पर है। परविन्द्र सिंह ने एनएच-44 पर गांव कलयाणा में ढाबा किया हुआ है। जो आरोपी ढाबा पर ही चूरापोस्त व अफीम बेचने का काम करता है। आज भी परविन्द्र सिंह ने काफी मात्रा में चूरापोस्त व अफीम अपने ढाबा पर छिपाकर रखा हुआ है अगर परविन्द्र सिंह के ढाबा तलाशी ली जाए तो ढाबा के अन्दर से काफी मात्रा में चूरापोस्त व अफीम बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों से अनुमति प्राप्त करके कलयाणा स्थित ढाबा पर पहुंची जहां पर अन्दर काउटर पर एक व्यक्ति हाजिर मिला जिसने पूछने पर अपना नाम परविन्द्र सिंह वासी किशनगढ रोड शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा ढाबा तलाशी ली गई जो ढाबा के अन्दर काउंटर से करीब 2.5 लाख रूपये कीमत का 502 ग्राम अफीम व 522 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मामले के दूसरे आरोपी साहब सिंह उर्फ़ साबा वासी मामू माजरा जिला कुरुक्षेत्र को भी गिरफतार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से साहब सिंह उर्फ़ साबा को कारागार भेज दिया तथा आरोपी परविन्द्र सिंह को पुलिस रिमांड पर लिया गया।














