खरीद एजेंसियों ने अब तक खरीदी 4 लाख 60 हजार 802 मीट्रिक टन धान:विश्राम कुमार मीणा

0
1
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER

संपादक विक्रम सिंह 
खाद्य आपूर्ति विभाग ने 3 लाख 36 हजार 121 एमटी और हैफेड ने खरीदी 1 लाख 24 हजार 681 एमटी धान, अब तक 2 लाख 34 हजार 642 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य हो चुका है पूरा, अब तक 75258 किसानों की फसल की हो चुकी है खरीद, धान उठान कार्य को भी तेज गति से करना सुनिश्चित करें अधिका

कुरुक्षेत्र 14 अक्टूबर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के खरीद केन्द्रों व मंडियों में धान की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति एवं हैफेड एजेंसी द्वारा 29 सितंबर से शुरू कर दिया गया था। इन दोनों एजेंसियों ने 13 अक्टूबर 2026 को देर सायं तक 4 लाख 60 हजार 802 मीट्रिक टन धान की खरीद का कार्य पूरा कर लिया है। इस सीजन में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 3 लाख 36 हजार 121 मीट्रिक टन और हैफेड ने खरीदी 1 लाख 24 हजार 681 मीट्रिक टन धान का खरीद कार्य किया गया है। अब तक खरीदी गई धान में से 2 लाख 34 हजार 642 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा हो चुका है और 75 हजार 258 किसानों की फसल को खरीदा जा चुका है। खरीद एजेंसियों को धान उठान कार्य को निरंतर करने के निर्देश दिए गए है। अगर कोई अधिकारी धान उठान कार्य में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में धान की खरीद करने के लिए 22 खरीद केन्द्र व मंडिया स्थापित की गई है। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति व हैफेड की तरफ धान की खरीद का कार्य किया जा रहा है। इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी द्वारा अजराना कला मंडी से 3352 एमटी, अमीन मंडी से 1357 एमटी, बाबैन मंडी से 21734 एमटी, भौर सैयदां से 3250 एमटी, गुमथला गढू से 11469 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 34643 एमटी, झांसा मंडी से 14256 एमटी, थानेसर मंडी से 67680 एिमटी, लाडवा मंडी से 40816 एमटी, गांव नलवी से 2710 एमटी, पिहोवा मंडी से 48519 एमटी, पिपली मंडी से 18938 एमटी, शाहबाद मंडी से 50410 एमटी, थाना से 2081 एमटी, ठोल मंडी से 14906 एमटी धान खरीदा गया है। इसके अलावा हैफेड द्वारा बाबैन मंडी से 6919 एमटी, बारना मंडी से 624 एमटी, बोधनी से 2000 एमटी, चढुनी जाटान मंडी से 3497 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 10011 एमटी, कराह साहब से 5900 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी से 21445 एमटी, लाडवा मंडी से 12851 एमटी, लुखी मंडी से 508 एमटी, मलिकपुर से 2400 एमटी, नीमवाला से 2000 एमटी, पिहोवा मंडी से 22603 एमटी, पिपली मंडी से 2630 एमटी, शाहबाद मंडी से 30858 एमटी, ठोल मंडी से 435 एमटी क्विंटल धान की खरीद की गई है।
उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति और हैफेड द्वारा कुल 4 लाख 60 हजार 802 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जिसमें एजेंसियों द्वारा 2 लाख 34 हजार 642 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा कर लिया है। धान सीजन में एजेंसियों द्वारा तेजी के साथ खरीद का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि उठान कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए ताकि व्यापारियों और किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए है। प्रशासन द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यवस्था और प्रबंध सुनिश्चित किए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here