संवादात्ता अदिति पासी
कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एन्टी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी दीपक कुमार उर्फ़ दीप वासी हुड्डा कालोनी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफतार करके उनके कब्ज़ा से 10.44 ग्राम हैरोईन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को एन्टी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में पवन कुमार, कर्म सिंह, मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार, नवीन कुमार व गाडी चालक सिपाही प्रदीप कुमार की टीम अपराध तलाश में एनएच-44 के नीचे बराडा चौंक शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि दीपक कुमार वासी हुड्डा कालोनी शाहबाद कुरुक्षेत्र कस्बा शाहबाद में हैरोईन (चिट्टा) बेचने का काम करता है। आज भी दीपक कुमार अपनी मोटरसाईकिल नम्बर एचआर-78डी-9702 पर अम्बाला साईड से अपनी मोटरसाईकिल के अन्दर नशीला पदार्थ हैरोईन (चिट्टा) छुपाकर एनएच-44 से होता हुआ कस्बा शाहबाद की तरफ आयेगा। अगर एनएच-44 पर मारकण्डा पुल शाहबाद पर अम्बाला से शाहबाद की तरफ आने वाले रास्ते पर नाकाबन्दी करके दीपक कुमार को काबू करके उसकी मोटरसाईकिल की गहनता से तलाशी ली जाए तो मोटर साईकिल के अन्दर से काफी मात्रा में नशीला पदार्थ हैरोईन (चिट्टा) बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-44 पर मारकण्डा पुल शाहबाद पर अम्बाला से शाहबाद की तरफ आने वाले रास्ते पर नाकाबन्दी करके निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को मोटरसाईकिल नम्बर एचआर-78डी-9702 पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने युवक को रोककर उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम दीपक कुमार वासी हुड्डा कालोनी शाहबाद कुरुक्षेत्र बताया। पुलिसटीम द्वारा आरोपी और उसकी मोटरसाईकिल की तलाशी लेनें पर उसके कब्ज़ा से 10.44 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। आरोपी के खिला थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

















