संपादक विक्रम सिंह
खाद्य आपूर्ति विभाग ने 266843, हैफेड ने 124420 खरीदी एमटी गेहूं, हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने खरीदी 9288 एमटी गेहूं, किसानों को मिल रहा है 2585 प्रति क्विंटल भाव,126738 एमटी गेहूं का उठान कार्य किया पूरा, उठान कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
कुरुक्षेत्र, 19 अप्रैल। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के खरीद केन्द्रों व मंडियों में गेहूं की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति, हैफेड तथा हरियाणा वेयर हाउस एजेंसी द्वारा शुरू कर दिया गया है। इन तीनों एजेंसियों ने 18 अप्रैल को देर सायं तक 400551 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का कार्य पूरा कर लिया है। इस सीजन में गेहूं का 2585 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि जिले में 126738 एमटी गेहूं का उठान कार्य पूरा किया गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में गेहूं की खरीद करने के लिए 25 खरीद केन्द्र व मंडिया स्थापित की गई है। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन की तरफ गेहूं की खरीद का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी द्वारा अमीन में 1758 एमटी, बाबैन मंडी में 20821 एमटी, भौर सैंदा में 3919 एमटी, गुमथला गढु में 18075 एमटी, इशाक में 3922 एमटी, इस्माइलाबाद मंडी में 34522 एमटी, झांसा मंडी में 7813 एमटी, कराह साहब में 7633 एमटी, थानेसर मंडी में 46502 एमटी, लाडवा मंडी से 40497 एमटी, नलवी में 740 एमटी, नीमवाला में 4261 एमटी, पिहोवा मंडी में 21828 एमटी, पिहोवा एक्सटेंशन मंडी में 7486 एमटी, पिपली मंडी से 10492 एमटी, शाहबाद से 21935 एमटी, थाना में 2837 एमटी, ठोल मंडी से 11802 एमटी गेहूं खरीद गया है।
उन्होंने कहा कि हैफेड द्वारा अजराना कला में 2657 एमटी, बोधनी मंडी में 3262 एमटी, चढुनी जाटान मंडी में 1766 एमटी गेहूं, इस्माईलाबाद मंडी से 21482 एमटी, झांसा मंडी में 1032 एमटी, किरमच में 1810 एमटी, थानेसर 29496, लाडवा मंडी में 8545 एमटी, लुखी में 3050 एमटी, मलिक पुर में 5505 एमटी, पिहोवा मंडी में 17216 एमटी गेहूं, पिहोवा एक्टेंशन मंडी में 7606 एमटी गेहूं, पिपली मंडी में 7986 एमटी गेहूं, शाहबाद मंडी में 13007 एमटी गेहूं खरीद कार्य पूरा किया गया है। इसी तरह हरियाणा वेयरहाउस द्वारा बारना में 2505 एमटी, बोधनी में 2340 एमटी, ठोल में 4443 एमटी गेहूं खरीद कार्य को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सीजन में अधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि उठान कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए ताकि व्यापारियों और किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है।















