11 फरवरी को सूचना एवं मार्गदर्शन ब्यूरो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के प्रांगण आयोजित होगा रोजगार मेला

0
125
Kurukshetra University
Kurukshetra University

संवाददाता अदिति पासी
कुरुक्षेत्र, 9 फरवरी।
जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने कहा कि जिला रोजगार कार्यालय कुरुक्षेत्र व विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र KUK द्वारा निजी क्षेत्र मे रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 11 फरवरी 2026 को रोजगार मेला (MELA) का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन ब्यूरो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र KURUKSHETRA UNIVERSITY के प्रांगण में  प्रात: 09:30 बजे से आयोजित करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में मुख्य नियोजकों में भारत पे कंपनी कुरुक्षेत्र, रमाया हेल्थकेयर लिमिटेड कुरुक्षेत्र, मैक्स लाइफ इन्शुरन्स कुरुक्षेत्र, एसबीआई लाइफ कुरुक्षेत्र सहित आदि कंपनियां योग्य प्रार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। उन्होंने युवाओं को डाक्यूमेंट सहित मेले में हिस्सा लेकर रोजगार प्राप्त करने के लिए पहुंचने का आह्वïान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here