11वीं कक्षा के विधार्थी के साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के 2 आरोपी गिरफ्तार ।

0
32
मारपीट
मारपीट

संपादक विक्रम सिंह

कुरुक्षेत्र: जिला पुलिस ने मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (SP) नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में थाना शाहबाद पुलिस टीम ने मारपीट करने व जान से मारने की देने के आरोपी साहिल वासी खरींडवा व जगमीत सिंह वासी भौकर माजरा जिला कुरुक्षेत्र (KURUKSHETRA) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 जनवरी 26 को नवनीत सिंह वासी शाहबाद ने थाना शाहबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 11वीं क्लास का विधार्थी है। दिनांक 24 जनवरी 26 को उसको समर नाम के लडके ने मिलने के लिए बुलाया था। जहां पर उसने बताया कि उसका ताज प्रताप के साथ झगड़ा चल रहा है। उसके बाद वह समर के साथ नई अनाज मंडी शाहाबाद (Shahabad) पहुंचा तो वह पर मौजूद कुछ लडकों ने उसके उपर एकदम से हमला कर दिया। उसके शौर मचाने पर आरोपी उसके लडके को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गये। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच की गई।

दिनांक 9 फरवरी 26 को थाना शाहबाद के अंतर्गत हुडा चौंकी चौंकी प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार व संजीव कुमार की टीम ने मारपीट करने व जान से मारने की देने के आरोपी साहिल वासी खरींडवा व जगमीत सिंह वासी भौकर माजरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here