थानेसर हलका में तीन गुणा गति के साथ करवाए जा रहे हैं विकास कार्य: सुभाष सुधा

0
6
SUBHASH SUDHA
SUBHASH SUDHA

संपादक विक्रम सिंह 
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने लगभग 23.66 लाख रुपए की लागत से सडक निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, नप थानेसर की तरफ से सफाई व्यवस्था के लिए 40 लाख की लागत से खरीदे 3 ट्रैक्टर, 2 लोडर व एक ट्रॉली
कुरुक्षेत्र, 11 मार्च। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर हलका में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीन गुणा गति के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस हलका के गांव और शहरों में सबका साथ सबका विकास नीति को आधार मानकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। शहर के विकास में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बजट की कोई कमी नहीं रख रहे। आए दिन शहर में एक के बाद एक विकास कार्यों के उद्ïघाटन व शिलान्यास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास ले जाने के देरी हैं, वहां से परियोजना को मंजूरी साथ के साथ मिल रही है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा बुधवार को नगर परिषद की तरफ से द्रोणाचार्य स्टेडियम के पास आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कोर्ट काम्पलैक्स के गेट से बैडमिंटन हॉल तक 23.66 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।  उन्होंने कहा कि सैक्टर 13 और आस पास के क्षेत्र में सडक़ों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस शहर की सभी प्रमुख सडकों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखा जाए अगर किसी स्तर पर भी कोई कमी पाई गई तो सरकार की तरफ से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्यों के साथ साथ स्वच्छता पर भी विशेष फोकस रखा जा रहा है अभी हाल में भी सफाई के संसाधनों को खरीदने के लिए सरकार की तरफ से नगर परिषद को विशेष बजट उपलब्ध करवाया गया है और नगर परिषद की तरफ से करीब 40 लाख की लागत से 3 ट्रैक्टर, 2 लोडर और एक ट्रॉली खरीदी गई है। इस शहर में स्वच्छता के संसाधनों में सरकार की तरफ से कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हर व्यक्ति के सहयोग की जरूरत होगी। इस अवसर पर मलकीत ढाड़ा, श्री सतीस कुमार गर्ग राजेन्द्र जुनेजा, राजेश कुमार ईओ श्री धमेन्द्र अत्री व पंकज बजाज मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here