एजेंसी से स्कूटी चोरी करने का आरोपी सेल्स एजेंट गिरफ्तार, चोरीशुदा 9 स्कूटी बरामद ।    

0
5
बाइक चोर
बाइक चोर

संपादक विक्रम सिंह 

           कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एजेंसी से स्कूटी चोरी करने के आरोपी सेल्स एजेंट  को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 टीम ने स्कूटी चोरी करने के आरोपी सेल्स एजेंट हरमनप्रीत सिंह वासी मोहन नगर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर चोरीशुदा 9 बरामद करने में सफलता हासिल की है।

          जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 मार्च 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में विवेक कुमार वासी मोहननगर कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह हर्ष होंडा एजेंसी 100 फूटा रोड कुरुक्षेत्र पर मैनेजर है।  दिनांक 13 मार्च को वह अपनी एजेंसी में दोपहिया वाहनों को चैक कर रहा था। उसे स्टॉक में से कुछ हौंडा एक्टिवा गायब मिली। जिनको कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया है। उसे शक है कि उनके ही किसी वर्कर ने स्कूटी चोरी की हैं। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई।

          दिनांक 15 मार्च 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक गुरबक्श सिंह, कर्मबीर सिंह व उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह की टीम ने एजेंसी से स्कूटी चोरी करने के आरोपी सेल्स एजेंट हरमनप्रीत सिंह वासी मोहन नगर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब 5 माह से एजेंसी में सेल्स एजेंट के रूप काम कर रहा था। आरोपी से चोरीशुदा 9 स्कूटी बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here