पहली राष्ट्रीय लोक अदालत में सफलतापूर्वक किया गया 16785 मामलों का निपटारा

0
4
Kurukshetra court
Kurukshetra court

संपादक विक्रम सिंह
कुरुक्षेत्र, 19 मार्च।
 जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष  दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शनानुसार पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन रहा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक समझौता योग्य अपराधों, धारा 138 के अंतर्गत एनआई एक्ट के मामलों, बैंक वसूली मामलों, एमसीटी मामलों, विद्युत अधिनियम, दीवानी मामलों, संक्षिप्त मामलों (यातायात चालान), वैवाहिक विवादों आदि से संबंधित मामलों का निपटारा हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 16785 मामलों का निपटारा किया गया।
प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 का आयोजन जिला न्यायालय परिसर कुरुक्षेत्र और उपमंडल पिहोवा एवं शाहबाद में 9 बैचों का गठन किया गया था। इनमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरुक्षेत्र दिनेश कुमार मित्तल, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुरुक्षेत्र विवेक सिंघल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरुक्षेत्र अनिल कुमार, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुरुक्षेत्र दविंदर, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट कुरुक्षेत्र सरयप्रीत कौर, मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुरुक्षेत्र गिरज सिंह, सब डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, शाहाबाद एलडी पल्लवी ओझा, मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पिहोवा भरत, स्थायी लोक अदालत (सार्वजनिक उपयोगिता सेवाएं) कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष प्रवीन गुप्ता की बैच शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here