संपादक विक्रम सिंह
जिला पुलिस ने होटल से चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने होटल से चोरी करने के आरोप में सोनू उर्फ़ बाड़ा वासी शोरगिर बस्ती व राहुल वासी गांधीनगर थानेसर को गिरफ्तार करके चोरीशुदा 2 बैटरे, 7 किलो 700 ग्राम तार व अन्य चोरीशुदा सामान सहित चोरी करने के ओजार बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि दिनांक 18 मार्च 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में नविन कुमार वासी सैक्टर-13 कुरुक्षेत्र ने बताया उसका रेड रोड पर होटल है। दिनांक 17 मार्च 26 की रात के समय उसके होटल में लगे जनरेटर से कोई नामालूम चोर 2 बैटरी, तार व ए सी की पाईप के साथ-साथ अन्य काफी सामान चोरी करके ले गया। जिसकी शिकायत पर में थाना कृष्णा गेट मामला दर्ज करके जांच की गई।
दिनांक 19 मार्च 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के दिशानिर्देश में उप निरीक्षक रणधीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, लखन सिंह, नरेश कुमार, मुख्य सिपाही ललित, प्रदीप कुमार व दिनेश कुमार की टीम ने होटल से चोरी करने के आरोप में सोनू उर्फ़ बाड़ा वासी शोरगिर बस्ती व राहुल वासी गांधीनगर थानेसर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा 2 बैटरे, 7 किलो 700 ग्राम तार व अन्य चोरीशुदा सामान सहित ओजार बरामद किये गये। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।















