जेल में नशीली वस्तु मिलने के मामले में महिला आरोपी पर मामला दर्ज । 

0
5
kurukshetra jail
kurukshetra jail

संवाददाता अदिति पासी 

          जिला पुलिस ने जेल में नशीली वस्तु मिलने के मामले में एक महिला पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में अपराध अन्वेषण शाखा-1 पुलिस टीम ने जेल में नशीली वस्तु मिलने के मामले में जेल में बंद उगाला वासी महिला आरोपी पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

         जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 29 दिसम्बर 25 को थाना शहर थानेसर पुलिस को दी शिकायत दी थी। अपनी शिकायत में उप जेल अधीक्षक ने बताया कि 29 दिसम्बर 25 को जिला जेल की सुरक्षा में तैनात बुर्ज नंबर 5 पर वार्डर सुनील कुमार ने सूचना दी कि किसी नामालूम व्यक्ति ने जेल के दीवार के ऊपर से जेल में कुछ पैकट फेंके है। मौके पर जांच से पता चला पैकेट के अंदर 4 बोतल में कुछ द्रव्य भरा हुआ है और कुछ पुडिया मिली हैं। सभी बरामद सामान को कब्जा में लेकर आगामी जांच के लिए थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को दी गई थी। दिनांक 21 जनवरी 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने मामले में जेल में बंद आरोपी सूरज कुमार उर्फ़ सुरी वासी लाडवा, सागर वासी थानेसर व दमन वासी खजुरी जिला यमुनानगर पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 28 जनवरी 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने  मामले में आरोपी अंकित ढांडा व विशाल पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 6 फरवरी 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने जेल में नशीली वस्तु मिलने के मामले में जेल में बंद आरोपी अंकित उर्फ़ मोगली व शीशपाल उर्फ़ शशी पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था।

          दिनांक 21 मार्च 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी पीएसआई जसबीर सिंह के दिशा-निर्देश में पीएसआई राहुल कुमार, उप निरीक्षक शरनजीत सिंह, सुदेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, महिला एसपीओ सुषमा, मुख्य सिपाही मनदीप सिंह, सिपाही विकास कुमार व इएसआई ईश्वर सिंह की टीम ने जेल में नशीली वस्तु मिलने के मामले में जेल में बंद उगाला वासी महिला आरोपी पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपिया को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here