कुरुक्षेत्र पुलिस का नशे पर शिकंजा लगातार जारी, नशीला पदार्थ रखने का आरोपी गिरफ्तार ।

0
3
नशीला पदार्थ
नशीला पदार्थ

संवाददाता अदिति पासी 

आरोपी से करीब 10 लाख 50 हजार रुपये की 4 किलो 300 ग्राम अफीम की बरामद

             कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी सिकंदर उर्फ़ सेठी वासी छोटा सियाना जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्ज़ा से करीब 10 लाख 50 हजार रुपये की 4 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 मार्च 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के दिशा-निर्देश मे सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार, मुख्य सिपाही आजाद सिंह, मनदीप सिंह, विक्रम सिंह व गाड़ी चालक सिपाही रवि कुमार की टीम गांव किशनपुरा मोड़ के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सिकंदर उर्फ़ सेठी वासी छोटा सियाना जिला कुरुक्षेत्र अफीम बेचने का काम करता है। जो आज भी शामली यूपी से अफीम लेकर कुरुक्षेत्र से होता हुआ पेहवा व ईस्माइलाबाद एरिया में अफीम बेचने के लिए जायेगा।  जो आज अभी उमरी पुल की तरफ से पैदल आ रहा है। यदि उमरी पुल के पास निगरानी की जाए तो आरोपी के पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम ने उमरी पुल के पास पहुंच कर निगरानी रखनी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को उमरी की तरफ से एक लड़का पैदल-पैदल आता हुआ दिखाई दिया।  पुलिस टीम ने शक के आधार पर नौजवान लडके को रोककर उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम सिकंदर उर्फ़ सेठी वासी छोटा सियाना जिला कुरुक्षेत्र बताया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से करीब 10 लाख 50 हजार रुपये कीमत की 4 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। को माननीय अदालत में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here