संपादक विक्रम सिंह
कुरुक्षेत्र पुलिस ने बैंक खाते से 10 लाख रूपये की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र टीम ने बैंक खाते से लाखों रुपये की धोखाधड़ी मामले के आरोपी राम बालक वर्मा वासी छतरपुर व सचीन वर्मा वासी कंधारपुर जिला प्रतापगढ़ यूपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में संदीप कुमार वासी बाबैन जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है। दिंनाक 11 नवम्बर व 12 नवम्बर 25 को उसके पास मोबाईल पर मैसेज आया जिसमे उसके खाते से 5/5 लाख रूपये कट गये है। जब उसने इस बारे बैंक जाकर पता किया तो किसी नामालूम व्यक्ति ने उसका खाता हैक करके उसके खाते से 10 लाख रूपये ट्रांसफर कर लिए। जिसके बाद उसने 1930 पर काल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाई। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज करके जांच की गई।
दिनांक 24 मार्च 26 को मामले में कारवाई करते हुए थाना साइबर कुरुक्षेत्र प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्ग निर्देश में पीएसआई वेदप्रकाश, मुख्य सिपाही देशराज व सिपाही नवीन व एसपीओ सर्वजीत सिंह की टीम ने बैंक खाते से लाखों रुपये की धोखाधड़ी मामले के आरोपी राम बालक वर्मा वासी छतरपुर व सचीन वर्मा वासी कंधारपुर जिला प्रतापगढ़ यूपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।















