नशे के खिलाफ कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपियों को किया गिरफ्तार । 

0
8
नशीला पदार्थ
नशीला पदार्थ

संपादक विक्रम सिंह 

एएनसी की टीम ने 2 आरोपियों को  6 किवंटल 92 किलो 907 ग्राम चूरापोस्त के साथ किया था काबू । 

           कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी जगत राम उर्फ़ संजू वासी बडल व बग्गा राम वासी लम्बी डोरी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया 19 मार्च 26 को एंटी नारकोटिक्स सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह, सुशील कुमार, संजीव कुमार, मुख्य सिपाही विक्रम सिंह, सिपाही रवि अहलावत, एसपीओ संजय व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही प्रवीन कुमार की टीम एनएच-152 पर गांव टबरा के पास मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सतपाल वासी फनार जिला चंबा हिमाचल प्रदेश व जीतराम वासी बडन जिला सोलन हिमाचल प्रदेश को एनएच-152 जलबेहडा के पास से कैंटर नंबर एचपी-12-आर-3083 सहित काबू किया था। पुलिस द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने आरोपियों व उनके कैंटर नंबर एचपी-12-आर-3083 की तलाशी लेने पर पर उनके कब्ज़ा से करीब 50 लाख रूपये कीमत का 6 किवंटल 92 किलो 907 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ था। आरोपियों के खिलाफ थाना ईस्माइलाबाद में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था।

            दिनांक 26 मार्च 26 को एंटी नारकोटिक्स सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह, सुशील कुमार, संजीव कुमार, मुख्य सिपाही विक्रम सिंह, सिपाही रवि अहलावत, एसपीओ संजय व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही प्रवीन कुमार की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी जगत राम उर्फ़ संजू वासी बडल व बग्गा राम वासी लम्बी डोरी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here