मोटरसाईकिल पर लिफ्ट लेकर जेब से पैसे चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार ।

0
24
HATHKADI
HATHKADI

संवाददाता अदिति पासी 

कुरुक्षेत्र पुलिस ने मोटरसाईकिल पर लिफ्ट लेकर जेब से पैसे चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में थाना सदर पेहवा की टीम ने मोटरसाईकिल पर लिफ्ट लेकर जेब से पैसे चोरी करने के आरोपी सागर वासी मोरथली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके चोरीशुदा  मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 31 मार्च 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में सतपाल शर्मा सरस्वती कालोनी खेडा पेहवा वासी धुराला ने बताया कि 28 मार्च 2026 की शाम को वह पेहवा से वापस घर जा रहा था। जब वह ड्रेन के पास पहुंचा तो दो व्यक्तियों ने उसकी मोटरसाइकिल को रुकवा लिया और एक लड़के को यह कहा कर बैठा दिया कि गांव में उतार देना। जब वह गांव में पहुंचा तो उसके पीछे बैठा लड़का उसकी जेब काटकर दुसरे लड़के की मोटरसाईकिल पर बैठकर भाग गया। जिसकी शिकायत पर थाना सदर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच की गई।

            दिनांक 31 मार्च 26 को थाना सदर पेहवा प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक लखविन्द्र सिंह की टीम ने मोटरसाईकिल पर लिफ्ट लेकर जेब से पैसे चोरी करने के आरोपी सागर वासी मोरथली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here