मोटरसाईकिल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद ।

0
9
बाइक चोर
बाइक चोर

संवाददाता अदिति पासी 

कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को सुलझाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में थाना सदर थानेसर की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में अक्षय वासी बोढी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 31 मार्च 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में राजेश कुमार वासी बैडसाल जिला करनाल ने बताया कि वह मारुती एजेंसी सैक्टर-2 कुरुक्षेत्र में काम करता हूँ। दिनांक 29  मार्च को वह अपनी मोटरसाइकिल पर ड्यूटी पर आया था। वह अपनी मोटरसाइकिल एजेंसी के बाहर खडी करके ड्यूटी पर चला गया। शाम को करीब 6 बजे छुट्टी के बाद जब वह बाहर आया तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नही मिली जिसको कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की गई।

            दिनांक 1 अप्रैल 26 को सदर थानेसर के अंतर्गत सैक्टर-4 चौंकी प्रभारी पीएसआई मलकीत सिंह के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह व मुख्य सिपाही रणदीप सिंह की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी अक्षय वासी बोढी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here