जिला पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रांसफार्मर चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रूपये का सामान बरामद

0
19
खेत में रखा ट्रांसफार्मर चोरी
खेत में रखा ट्रांसफार्मर चोरी

संपादक विक्रम सिंह 

असला लोड करके जाते थे चोरी करने, 83 चोरी की वारदातों को दे चुके अंजाम

आरोपियों का एक साथी आदिल अवैध असले सहित पहले ही हो चुका गिरफ्तार ।

जिला पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए ट्रांसफार्मर व ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी 83 वारदातों को सुलझाते हुए चोरी करने के आरोपी सलीम वासी छोटा बांस रादौर जिला यमुनानगर, जिसान वासी सालापुर जिला शामली यूपी व प्रवीन कुमार वासी जठलाना जिला यमुनानगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से लाखों रूपये कीमत के करीब 231 किलोग्राम तार ताम्बा व लोहा पत्ती बरामद की गई। आरोपी आदिल से पहले ही 2 देसी कट्टे , तीन जिन्दा राउंड, चोरी करने के औजार तथा वारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल बरामद की जा चुकी है।

            जानकारी देते हुए  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन ने ट्रांसफार्मर चोरी की वदतों पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा टीम का गठन करके निर्देश दिए थे। दिनांक 4 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार, महाबीर सिंह, मुख्य सिपाही रिंकू व सिपाही संदीप व सोनू की टीम ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के आरोपी सलीम वासी छोटा बांस रादौर जिला यमुनानगर व जिसान वासी सालापुर जिला शामली यूपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी प्रवीन कुमार वासी जठलाना जिला यमुनानगर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से रिमांड अवधि के दौरान 231 किलोग्राम तार ताम्बा, लोहा पत्ती बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से रिमांड पर लिया गया।

असला लोड करके जाते थे चोरी करने, 83 चोरी की वारदातों को दे चुके अंजाम: सुरेन्द्र कुमार

जानकारी देते हुए उप अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपियों ने आरोपी आदिल के साथ मिलकर वर्ष 2025-26 में जिला कुरुक्षेत्र के थाना बाबैन व लाडवा में 83 ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी चोरी करने से पहले दिन में मोटरसाईकिल पर रेकी करते थे। रेकी के दौरान चिन्हित ट्रांसफार्मरों को रात के समय चोरी करके चोरी किया सामान कबाडियों को बेच देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रांसफार्मर चोरी करते समय अपने साथ देसी कट्टा लोड करके रखते थे ताकि यदि कोई किसान मौका पर आ जाये तो उसकी फायर करके उसकी हत्या की जा सके। आरोपी आदिल को अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा द्वारा पहले ही 2 देसी कट्टे, तीन जिन्दा राउंड, चोरी करने के औजार तथा वारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों को पूर्व का रिकार्ड चैक किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here