मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल:सुभाष सुधा

0
12
SUBHASH SUDHA
SUBHASH SUDHA
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल,सुभाष सुधा बोले-
देश के वीरों को समर्पित प्रदेश की पहली तिरंगा यात्रा का कुरुक्षेत्र में होगा ऐतिहासिक आयोजन,लूट वारदात पर सुधा ने दी प्रतिक्रिया, बोले-पीड़ित को लेकर गए थे सीएम के पास
संपादक विक्रम सिंह 
कुरुक्षेत्र:-  हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि देश के वीरों और शहीदों को समर्पित प्रदेश की पहली तिरंगा यात्रा का आयोजन 10 अगस्त को कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है। इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे। यह तिरंगा यात्रा पूजा मॉडल स्कूल सेक्टर 2 से शुरु होकर लघु सचिवालय में स्थित शहीदी स्मारक पर संपन्न होगी। यह तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक और यादगार रहेगी। इस यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, भाजपा नेता, कार्यकर्ता व आमजन शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को पहले से अधिक व्यापक, प्रभावी एवं जनभागीदारी आधारित स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। इतना ही नहीं यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। इस वर्ष इस अभियान को राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समर्पित किया गया है। वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान करोड़ों भारतीयों में राष्ट्र्भक्ति, त्याग और बलिदान की भावना का संचार किया तथा आज भी यह नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से जुड़ने की प्रेरणा देता है।
सुभाष सुधा ने कहा कि जो कुरुक्षेत्र में लूट की वारदात हुई है। पीड़ित परिवार को वह खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास लेकर पहुचे थे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र एसपी को सख्त आदेश दिए गए और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।
https://youtu.be/GPsX5PQ90-A?si=_bM-nMtku0eNpDuX

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here