केयूके प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने का मुख्य आरोपी गिरफतार ।

0
7
मारपीट
मारपीट

संवाददाता अदिति पासी 

कुरुक्षेत्र पुलिस ने केयूके प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने केयूके प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी आशीष कुमार उर्फ़ टोबो वासी जाम्बा जिला करनाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में डॉ जतिन वासी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने बताया कि दिनांक 14 अक्टूबर 26 को करीब 4 बजे वह सड़क से जा रहे थे। उसी समय उन्होंने देखा कि एक स्कॉर्पियो व स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार दो लड़कियां गिर गई थी। वह उनकी सहायता करने के लिए रुका तो दो लड़के उन लड़कियों की मोबाइल में विडियो बना रहे थे। जब उसने उनको रोकने की कोशिश की तो उन लड़कों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। अन्य लड़कों ने बीच-बचाव करके उनको छुड्वाया। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच थर्ड गेट पुलिस चौंकी द्वारा की गई। दिनांक 16 अक्टूबर 26 को थर्ड गेट पुलिस चौंकी की टीम ने प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने के आरोपी आर्यन वासी घराडसी, जिला कुरुक्षेत्र, रवि वासी नरवाना जिला जींद व निशांत वासी खनौदा जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस टीम ने मामले मे शामिल जिला कैथल वासी एक नाबालिग आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया था। दिनांक 19 अक्टूबर 26 को थर्ड गेट पुलिस चौंकी की टीम ने मामले में शामिल जिला कुरुक्षेत्र वासी नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया था।

 दिनांक 23 अक्टूबर 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्ग निर्देश में  सहायक उप निरीक्षक शक्ति,  नरेंद्र, मुख्य सिपाही संजीव व सिपाही विकास की टीम ने केयूके प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी आशीष कुमार उर्फ़ टोबो वासी जाम्बा जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here