नशीला पदार्थ रखने की 4 महिलाओं सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, करीब 13 लाख कीमत का 25 किलो 470 ग्राम गांजा बरामद । 

0
7
नशीला पदार्थ
नशीला पदार्थ

सम्पादक विक्रम सिंह 

              कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने की 4 महिलाओं सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एन्टी नारकोटिक सैल की टीम में नशीला पदार्थ रखने के आरोपी प्रवीन कुमार वासी गाधीं नगर थानेसर सहित गाँधी नगर थानेसर वासी 4 महिलाओं को गिरफतार करके उनके कब्ज़ा से करीब 13 लाख रूपये कीमत का 25 किलो 470 ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

               जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 24 नवम्बर 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार, बलदेव कुमार, मुख्य सिपाही नवीन कुमार, नसीब सिंह, महिला मुख्य सिपाही वीना, महिला सिपाही एकता व गाडी चालक मुख्य सिपाही प्रवीन कुमार की टीम अपराध की तलाश में गांव चन्द्रभानपुरा मोङ पर मौजुद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि गाधीं नगर थानेसर कुरुक्षेत्र की रहने वाली महिला गांजा बेचने का काम करती हैं। जो आज सभी महिलाएं पीकअप नम्बर एचआर-62-8169 चालक प्रवीन कुमार वासी गाधीं नगर थानेसर के साथ दिल्ली से भारी मात्रा में गांजा लेकर नीलोखेडी से अमीन गांव से होते हुए गाधी नगर कुरुक्षेत्र जायेगी।  अगर गांव अमीन के पास नाकाबन्दी करके पीकअप नम्बर एचआर-62-8169 को काबु करके तलाशी ली जाए तो से भारी मात्रा मे गांजा बरामद हो सकता है।  सूचना पर पुलिस टीम ने गांव अमीन पहुंचकर पहुंचकर नाकाबन्दी शुरु की। कुछ समय बाद गांव अमीन की तरफ से पीकअप नम्बर एचआर-62-8169 आती हुई दिखा दी। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी को रुकवाकर गाड़ी चालक को काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम प्रवीन कुमार वासी गाधीं नगर थानेसर बताया। इसी प्रकार गाड़ी में सवार चारों महिलाओं को काबू करके उनका नामपता पूछने पर उन्होंने अपना नाम मंगों, कमला, पालो व ममता वासीयान गाँधीनगर थानेसर कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से कट्टा में भरा 13 लाख रूपये कीमत का 25 किलो 470 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here