कुरुक्षेत्र पुलिस की संयुक्त टीम ने क़स्बा लाडवा में चलाया सर्च अभियान।

0
107
SP-KKR
SP-KKR

संपादक विक्रम सिंह 

एएनसी, सीआईए-लाडवा व थाना लाडवा की सयुक्त टीम ने नशामुक्त अभियान के तहत की कारवाई।

           कुरुक्षेत्र पुलिस की विभिन्न टीमों ने क़स्बा लाडवा में संयुक्त सर्च अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-निर्देश में मंगलवार को एंटी नारकोटिक्स सैल, अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा और थाना लाडवा की टीमों ने डॉग स्कॉड के साथ क़स्बा लाडवा के विभिन्न क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की तथा इसके साथ ही पुलिस ने नशे की तस्करी को लेकर विशेष जांच की।

          जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर जिला पुलिस की ओर से नशे की तस्करी, सुरक्षा के मद्देनजर और अपराधिक व अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर पुलिस की टीमें सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है। मंगलवार को एंटी नारकोटिक्स सैल, अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा और थाना लाडवा की टीमों ने डॉग स्कॉड के साथ क़स्बा लाडवा के विभिन्न क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया। जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। पुलिस टीम ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। अभियान के तहत कोई असामाजिक तत्व संदिग्ध वस्तु नही मिली ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here