मुख्यमंत्री घोषणाओं के लंबित विकास कार्यों को तेजी से टाइम-बाउंड करें पूरा : विश्राम कुमार मीणा

0
3
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER

संपादक विक्रम सिंह 

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों की समीक्षा की

विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता

कार्य में लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ नियमानुसार की जाएगी सख्त कार्रवाई

कुरुक्षेत्र,     उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं आम जनता से जुड़ी हुई घोषणाएं हैं, इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और फील्ड में जाकर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में शहरी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत हो रहे ये कार्य इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के सभी उपमंडलों से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट ली गई और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने उपमंडल में चल रहे मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों की हर सप्ताह समीक्षा करें और प्रगति रिपोर्ट जिला मुख्यालय में भेजें। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी या ठेकेदार कार्य में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि गांव ईशरगढ़ में लखी शाह बंजारा में बन रहे कम्यूनिटी सेंटर और बीड़ मथाना कम्यूनिटी सेंटर का कार्य लगभग पूरा होने की स्थिति में है। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि शेष बचे हुए छोटे-मोटे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर इन कम्यूनिटी सेंटरों को जनता को समर्पित किया जाए। इन सेंटरों के बनने से ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक बेहतर स्थान मिलेगा।

उपायुक्त ने गांव बिहोली के तालाब के सौंदर्यीकरण और उस पर पार्क के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इस कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि तालाबों का जीर्णोद्धार और पार्क निर्माण से न केवल गांव की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीणों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी मिलेगा। उन्होंने अधिकारी को मौके पर जाकर कार्य की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गांव प्रहलादपुर के कम्यूनिटी हॉल के निर्माण के लिए बजट को मंजूरी मिल गई है। बजट मंजूरी के बाद अब टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जाए। इस हॉल के बनने से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। इसी तरह गांव खैरी की फिरनी के निर्माण के लिए भी बजट को मंजूरी मिल गई है।

उन्होंने कहा कि गांव मिर्जापुर में पार्क एवं व्यायामशाला का कार्य 80 फीसदी पूरा हो चुका है। शेष कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क में पौधारोपण और व्यायामशाला में आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि युवा वर्ग इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सके।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि गांव रामशरण माजरा के कम्यूनिटी सेंटर का कार्य प्रगति पर है। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और कार्य में तेजी लाई जाए। इसी तरह गांव झांसा में लाइब्रेरी के कार्य को 25 फीसदी किया गया है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को बकाया कार्य को जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी ग्रामीण बच्चों की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि गांव वडैचपुर की बीसी चौपाल में शौचालय, आईपीबी ब्लॉक, चारदीवारी, आंगनवाड़ी की चारदीवारी और एससी चौपाल के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने इन सभी कार्यों को एक साथ क्लब कर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि एक ही गांव में बार-बार काम न करना पड़े और ग्रामीणों को सभी सुविधाएं एक साथ मिल सकें। इसी तरह गांव उमरी के बाल भवन की रिपेयर व रेनोवेशन कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि बाल भवन बच्चों से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इसे आकर्षक बनाया जाए।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया, एसडीएम पिहोवा डॉ. राहुल कनवारिया, एसडीएम थानेसर अमन कुमार, एसडीएम लाडवा राजेश कुमार सोनी, एसडीएम शाहाबाद शंभू राठी, नगराधीश आशीष कुमार सहित विभिन्न विभागों के कार्यकारी अभियंता और अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here