गैरेज मालिक पर हमला करने के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार।

0
2
मारपीट
मारपीट

संवाददाता अदिति पासी 

मामले में अब तक 13 आरोपी हो चुके गिरफ्तार

            जिला पुलिस ने गैरेज मालिक पर हमला करके मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल नेतृत्व में थाना ईस्माईलाबाद की टीम ने गैरेज मालिक पर हमला करके मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी रजत वासी खेडी  शहीदां जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।

          जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दिए अपने बयान में गुरमुख सिंह वासी ठसका मीराजी कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसकी ईस्माईलाबाद मे कार वर्कशाप है। दिनांक 28 अक्टूबर 25 दोपहर को आदिल अपने दोस्तों के साथ उसकी गैरेज पर आया। उसके पास उसका दोस्त मनिन्दर वासी ईस्माईलाबाद भी गैरेज पर मौजूद था। गुलशन ने उनके उपर रिवाल्वर तान दी और गाली-गलौच करके जान से मारने की धमकी देकर मौका से चले गए। उसके बाद शाम को करीब 4-30 बजे आदिल अपने दोस्तों के साथ हाथों में डंडा, खंडा, लाठी, तलवार, चैन सैट में लगी गरारी, गंडासी, तलवार व कुल्हाडी लेकर उसकी गैरीज मे घुस गए। सबने मिलकर उनके कैबिन का शीशा तोङ दिया और कैबिन के अन्दर घुसकर उसके व उसके दोस्त मनिन्द्र पर हथियारों से हमला कर दिया और दोनों को घायल करके गाडियां लेकर भाग गए। उनको ईलाज के लिए एलएनजेपी हस्पताल कुरूक्षेत्र में दाखिल करवाया गया। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी गुलशन उर्फ़ गुल्लू वासी खेडी शहीदां, ऋतिक उर्फ़ कीर्ति वासी इस्माइलपुर व साहिल उर्फ़ सिल्ली वासी खेडी शहीदां को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 13 नवम्बर 25 को मामले के आरोपी आदिल वासी ईस्माइलाबाद को तथा दिनांक 17 नवम्बर 25 को गगनदीप सिंह खंजरपुर व आशीष वासी मेघा माजरा को गिरफ्तार कर किया था। दिनांक 14 जनवरी 26 को सुनील वासी दानीपुर जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 10 मार्च 26 को आरोपी रजत वासी खेडी शहीदां जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था।

            दिनांक 14 अप्रैल 26 को थाना ईस्माईलाबाद प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुमार के दिशा-निर्देशों में सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह की टीम ने गैरेज मालिक पर हमला करने तथा मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी अनमोल वासी रोहटी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here