संवाददाता अदिति पासी
आरोपी दीपक ने 145 कट्टे गेहूं आरोपी सुभाष को बेच दिए थे।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने गेहूं से भरे ट्रक चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा की टीम ने गेहूं से भरे ट्रक चोरी करने के आरोप में दीपक वासी विकास नगर लाडवा व चोरी की गई गेहूं खरीदने के आरोपी सुभाष वासी संडीर जिला करनाल को गिरफ्तार करके चोरीशुदा गेहूं के सभी कट्टे व ट्रक बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में दीपक गुप्ता वासी लाडवा जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि उनकी नई अनाज मण्डी लाडवा में आढत की दुकान है। दिनांक 2 मई 2026 को शाम 5 बजे उनकी फर्म को अनाज मण्डी एसोसिएसन द्वारा 400 कटटे का टोकन दिया था। उन्हने 438 कटटे ट्रक (गाडी) नम्बर एचआर-55-एच-4229 में लोड कर दिया। गाड़ी के चालक कमल ने कहा कि वह सुबह 9 बजे आकर गेट पास प्राप्त कर लेगा और गाड़ी को लॉक करके वहां से चला गया। दिनांक 3 मई 2026 को जब उनका मुनीम सुबह दुकान पर आया तो उसने लोड हुई गाड़ी वहां नहीं दिखी। मुनीम ने गाड़ी के चालक को फोन किया कि गाड़ी दुकान के सामने नहीं है तो गाड़ी चालक ने कहा कि वह तो अपने घर यमुनानगर है। उसके बाद मुनीम कर्मवीर ने उसे फोन करके सारी बात बताई। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा द्वारा की गई।
दिनांक 5 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्गनिर्देश में पीएसआई बलजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार व सुरेन्द्र कुमार की टीम ने गेहूं से भरे ट्रक चोरी करने के आरोपी दीपक वासी विकास नगर लाडवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने चोरी की गई गेहूं खरीदने के आरोपी सुभाष वासी संडीर जिला करनाल को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा गेहूं के सभी कट्टे व ट्रक बरामद किया गया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
आरोपी दीपक ने 145 कट्टे गेहूं आरोपी सुभाष को बेच दिए थे: सुरेन्द्र कुमार
जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रक चोरी करने के बाद आरोपी ने 145 आरोपी दीपक ने 145 कट्टे गेहूं आरोपी सुभाष को बेच दिए थे। आरोपी सुभाष को भी गिताफ्तार करके उससे 145 कट्टे गेहूं बरामद किये गए।
















