बैसाखी महोत्सव 2026 को सांझे प्रयासों से बनाया गया ऐतिहासिक और यादगार:विश्राम कुमार मीणा

0
4
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER

संपादक विक्रम सिंह
प्रसिद्ध कलाकार कुलविंदर बिल्ला ने मेहमानों के संग हजारों श्रोताओं को बांधा अपनी आवाज के मोहपाश में, ड्रोन शो को देखने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचे महोत्सव में, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित
कुरुक्षेत्र, 15 अप्रैल।
 बैसाखी महोत्सव 2026 को साझे प्रयासों से ऐतिहासिक और यादगार बनाया गया। इस महोत्सव के समापन समारोह में प्रसिद्ध कलाकार कुलविंदर बिल्ला ने मेहमानों के साथ हजारों श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया वहीं हजारों लोगों को अपनी सुरीली आवाज के  मोहपाश में बांधने का काम किया। इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण का केन्द्र ड्रोन शो रहा। इस ड्रोन शो को देखने के लिए कुरुक्षेत्र ही नहीं आस पास के जिलों से भी लोग महोत्सव में पहुंचे। अहम पहलू यह है कि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने महोत्सव को सफल बनाने पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शहर की सामाजिक, धार्मिक, पत्रकार, छायाकार, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ इवेंट मैनेजमेंट के दोनों कंपनियों के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैसाखी महोत्सव 2026 का आयोजन पहली बार कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर 13 व 14 अप्रैल को आयोजित किया गया। इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया और समापन समारोह में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इन दोनों दिनों में हजारों लोगों ने क्राफ्ट मेले, फूड स्टॉल, दंगल, हरियाणा विलेज हेरिटेज, सिख गुरुओं के इतिहास और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी अपने आप में एक आकर्षण का केंद्र बनी रही।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि बैसाखी महोत्सव में पतंग उडाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही दस्तारबंदी, हरियाणा स्टाइल पगड़ी, शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूली विद्यार्थियों की मेहंदी और पेंटिंग प्रतियोगिता बच्चों में देश की प्राचीन संस्कृति की ऊर्जा का संचार करती रही। उन्होंने कहा कि समापन समारोह में ड्रोन शो ने कुरुक्षेत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने का काम किया। इस 15 मिनट के ड्रोन शो ने बैसाखी के इतिहास से लेकर केन्द्र, प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ साथ डा. भीमराव अम्बेडकर को भी याद करने का काम किया। इस ड्रोन की सभी लोगों ने खूब प्रशंसा की है।
उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के हर क्षण को यादगार बनाने के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार कुलविन्द्र बिल्ला ने बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति दी। इन गीतों की सुरीली धुनो और कुलविन्द्र बिल्ला की अनोखी शैली ने मुख्य मेहमानों के साथ-साथ हर वर्ग के व्यक्ति को नाचने पर मजबूर कर दिया और कलाकार कुलविंदर बिल्ला के आह्वान पर सभी लोगों ने मोबाइल की बैटरी जलाकर अपने उत्साह को दिखाने का काम किया। इस इंवेंट की दोनों कम्पनियों के कर्मचारियों के योगदान को भी भुलाया नहीं जाएगा।
कृषि मंत्री ने किया अधिकारियों को सम्मानित
हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने बैसाखी महोत्सव 2026 को सफल बनाने के लिए उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, ओएसडी डा. प्रभलीन सिंह, एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम अमन कुमार, डीएसपी सुनील कुमार, डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, ईओ नप थानेसर राजेश कुमार, डीईओ विनोद कौशिक, डीईईओ इन्दू कौशिक, पीओआईसीडीएस बलजीत कौर, एक्सईएन पब्लिक हैल्थ सुमित गर्ग, एआईपीआरओ केदारनाथ, एआईपीआरओ बलराम शर्मा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here