नशा तस्करों पर शिकंजा लगातार जारी, नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार । 

0
21
नशीला पदार्थ
नशीला पदार्थ

संवाददाता अदिति पासी 

सीआईए-1 टीम मुख्य आरोपी से 25 लाख रूपये की कीमत का 256 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद किया था। 

           जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-निर्देश में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ़ फौजी वासी गढ़ी लांगरी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 9 फरवरी 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी पीएसआई जसबीर सिंह के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक शरनजीत सिंह, पीएसआई राहुल कुमार, उप निरीक्षक सुदेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक जयपाल सिंह, मुख्य सिपाही मनदीप व गाड़ी चालक प्रदीप कुमार की टीम गांव गढ़ी लांगरी जिला कुरुक्षेत्र बस स्टैंड के पास मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चरनजीत सिंह उर्फ़ चन्ना वासी गढ़ी लांगरी जिला कुरुक्षेत्र को गढ़ी लांगरी बस स्टैंड रोड के पास से स्कूटी नंबर एचआर-41जी-7369 सहित काबू किया था। राजपत्रित अधिकारी के सामने लडके की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से करीब 25 लाख रूपये की 256 ग्राम हैरोइन/चिट्टा व स्कूटी बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पेहवा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

             दिनांक 5 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के दिशा-निर्देश में पीएसआई राहुल, नरेंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, गिरवर, मुख्य सिपाही कृष्ण व चालक ईश्वर की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ़ फौजी वासी गढ़ी लांगरी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here