सम्पादक विक्रम सिंह
कुरुक्षेत्र पुलिस ने पैट्रोल पंप पर लूट की कोशिश करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। । पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना शाहबाद की टीम ने पैट्रोल पंप पर लूट की कोशिश करने के आरोपी दलीप वासी शिवाला मंडी अंबाला कैंट जिला अंबाला को गिरफ्तार करके वारदात में प्रयोग देसी कट्टा व मोटरसाईकल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 30 सितम्बर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि मोहडी फिलिंग स्टेशन (पैट्रोल पंप) पर दो लडको द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई है। सूचना पर थाना शाहबाद के पीएसआई मलकीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक जसविन्द्र, मुख्य सिपाही ईमन व सिपाही अमित की टीम मौका घटनास्थल मोहडी फिलिंग स्टेशन पर पहुंची। जहां पर पैट्रोल पंप के संचालक/मालिक सतबीर सिंह ने दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अम्बाला छावनी का रहने वाला है। उसका मोहडी एनएच-44 के साथ मोहडी फिलिग स्टेशन के नाम से पट्रोल पम्प है। दिनांक 30 सितम्बर 26 को समय करीब 12-53 बजे सुबह पर पट्रोल पम्प कार्यरत निर्मल ने उसे फोन पर बताया कि दो नामपता नामालूम लड़के मोटरसाइकिल पर आये थे। जिन्होने पहले पम्प से मोटरसाइकिल में तेल डलवाया और बाद में उन दोनो लडके सैल्समैन मनदीप सिंह व रमेश कुमार से पैसे मांगने लगे तथा गाली गलौच करने लगे। उसके बाद दोनो अरोपियो द्वारा लूट करने की नीयत से सैल्समैन मनदीप सिंह व रमेश कुमार के उपर देशी कट्टा लगा दिया और जबरदस्ती पैसे देने के लिये धमकाने और जान से मारने का धमकी देने लगे। सैल्समैन द्वारा उनको पकडने की कोशिश की गयी तो वह दोनो मोटरसाइकिल से भागते समय नीचे गिर गए जो एक लड़का भागने में सफल रहा दूसरे लड़के को मौका पर काबू किया गया। पुलिस ने मौका से आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान दलीप वासी शिवाला मंडी अंबाला कैंट जिला अंबाला के रूप में हुई। मौका से वारदात में प्रयोग देसी कट्टे व वारदात में प्रयोग मोटरसाईकल को कब्जा में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके आरोपी दलीप वासी शिवाला मंडी अंबाला कैंट जिला अंबाला को गिरफतार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

















